{"_id":"6016feb28ebc3e5451173394","slug":"suger-cane-maharajganj-news-gkp382991224","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ेगा गन्ने का रकबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ेगा गन्ने का रकबा
विज्ञापन
बढ़ेगा गन्ने का रकबा
62 गन्ना ग्रामों में 183 हेक्टेयर अधिक क्षेत्रफल में बोया जाएगा
पिपराइच मिल के क्षेत्र में पड़ते हैं ये गांव, पांच प्रजाति की बुआई पर होगा अधिक जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। गोरखपुर जिले की पिपराइच चीनी मिल के क्षेत्र में पड़ने वाले महराजगंज जिले के चार ब्लॉकों के 62 गन्ना ग्रामों में इस बार गन्ने का रकबा बढ़ेगा। गन्ना विभाग इसकी कोशिश में जुटा है। उम्मीद है कि पेराई सत्र 2021-22 में 658 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बुआई होगी। यह वर्तमान पेराई सत्र से 183 हेक्टेयर अधिक है।
जिले में गन्ने के बुआई का दायरा बढ़ाने और किसानों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से पिपराइच मिल क्षेत्र के गन्ना ग्रामों में गन्ने का रकबा बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। पनियरा, सदर, घुघली व परतावल क्षेत्र के कुल 62 गन्ना ग्रामों के किसान अपनी फसल को पेराई के लिए पिपराइच मिल को देते हैं। वर्तमान पेराई सत्र में कुल 475 हेक्टेयर में बुआई कराई हुई थी। इस बार विभाग ने इन ग्रामों में कुल 658 हेक्टेयर में बुआई कराने की योजना बनाई है। जिला गन्ना अधिकारी जगदीश चंद्र यादव ने बताया कि पिपराइच मिल क्षेत्र में पड़ने वाले जिले के चार ब्लॉकों में कुल 183 हेक्टेयर बुआई को बढ़ाए जाने की पहल की जा रही है।
इन प्रजातियों की बुआई पर होगा जोर
पिपराइच मिल क्षेत्र से जुड़े जिले के चार ब्लॉकों के 62 गन्ना ग्रामों में सामान्य प्रजाति के रुप में 8279 तथा अगैती प्रजाति के रुप में कोसा 118, 8272, 98014 तथा 94184 प्रजाति को बोने का कार्य किया जाएगा।