{"_id":"6213d95811e13f4095205507","slug":"sugar-mill-paid-rs-4-68-crpre-maharajganj-news-gkp4277174137","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिसवा मिल ने 1,706 किसानों को किया 4.68 करोड़ का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिसवा मिल ने 1,706 किसानों को किया 4.68 करोड़ का भुगतान
विज्ञापन

महराजगंज। आईपीएल चीनी मिल सिसवा ने किसानों के बकाया गन्ना मूल्य में से 4.68 करोड़ रुपये का 1706 किसानों को भुगतान कर दिया है। शेष भुगतान को भी तीव्र गति से किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला गन्ना अधिकारी जगदीश चंद्र यादव ने बताया कि सिसवा चीनी मिल ने किसानों का लगभग 45 करोड़ रुपये अधिक मूल्य का गन्ना पेरा है। इसमें से 1706 किसानों को 4.68 करोड़ रुपया पिछले सप्ताह भेजा गया है। अब तक मिल कुल 35.37 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है। अभी भी लगभग 10 करोड़ से अधिक की धनराशि बाकी है। मिल के जिम्मेदारों को निर्देशित किया गया है कि वे भुगतान के मानकों को ध्यान में रखते हुए तीव्र गति से किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराएं, जिससे कि उनकी मुश्किलों को दूर किया जा सके।
अन्य मिल के जिम्मेदारों को भी भुगतान का निर्देश
जिला गन्ना अधिकारी ने अन्य मिल के जिम्मेदारों को भी मानक के मुताबिक भुगतान तेजी से करने के निर्देश जारी किया है। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए भुगतान की प्रकिया में तेजी लाई जाए।