{"_id":"66ca5cc161c3bdb3740db644","slug":"submerged-culvert-near-jhulnipur-population-of-35-thousand-in-trouble-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-129640-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: झुलनीपुर के पास धंसी पुलिया, 35 हजार की आबादी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: झुलनीपुर के पास धंसी पुलिया, 35 हजार की आबादी परेशान
Sun, 25 Aug 2024 03:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 25 Aug 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। सदर तहसील क्षेत्र के तेंदुअहिया गांव के झुलनीपुर के पास बड़ी नहर पर बनी पुलिया धंस गई है। पुलिया धंसने से 12 गांवों की 35 हजार से अधिक आबादी के लोगों का आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है। इसके चलते आसपास के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार, तहसील सदर क्षेत्र के तेंदुअहिया गांव के झुलनीपुर के पास बड़ी नहर की पुलिया जो महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। पुलिया के धंसने की घटना के बाद से गांवों के बीच का संपर्क टूट गया है। किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है। स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की जीवनशैली पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। उनके सामान्य कार्यों में बाधाएं उत्पन्न हो गई हैं।
वहीं सिंचाई विभाग द्वारा पुलिया के धंसने के बाद दोनों ओर कोई सांकेतिक बोर्ड नहीं लगाए गए हैं, जिससे राहगीरों को खतरे का सामना करना पड़ सकता है। इस लापरवाही के कारण किसी भी समय दुर्घटनाएं हो सकती है। भोला गुप्ता, दीपू कुमार सैनी, शांती गौतम, गरिमा आनंद, संतोष जायसवाल, गोलू गुप्ता, रामाज्ञा गुप्ता, बलवंत निषाद, हरिकेश यादव, रामबचन निषाद आदि ने सिंचाई विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों इस समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की है और पुलिया के आसपास चेतावनी बोर्ड लगाने की भी अपील की।
विज्ञापन
ग्रामीणों को वैकल्पिक मार्गों की तलाश करने की सलाह दी जा रही है। नई पुलिया के निर्माण के लिए सर्किल कार्यालय को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। धन स्वीकृति होते ही पुलिया का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। जेई को धंसी पुलिया के दोनों तरफ सांकेतिक बोर्ड लगाने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
-ई. रवि रंजन, सहायक अभियंता, सिंचाई विभाग प्रथम