फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   sub inspector linhajir

Maharajganj News: थाने में फरियादी को पीटने पर उप निरीक्षक लाइनहाजिर

Mon, 27 Mar 2023 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 27 Mar 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
sub inspector linhajir
सोशल मीडिया में निचलौल थाने के उपनिरीक्षक का फरियादी को पीटने का वीडियो हुआ था वायरल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। निचलौल थाने में फरियादी को पीटने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी उप निरीक्षक अख्तर आलम को लाइनहाजिर कर दिया है।
ट्विटर के माध्यम से वायरल वीडियो की जांच क्षेत्राधिकारी निचलौल ने की। जांच में थाना निचलौल पर तैनात उपनिरीक्षक अख्तर आलम से वार्ता की गई। प्रभारी निरीक्षक निचलौल आनंद कुमार गुप्ता से जानकारी की गई तो पता चला कि 25 मार्च 2023 को थाना निचलौल दर्ज मुकदमे के विवेचक उपनिरीक्षक अख्तर आलम ने पीड़ित पक्ष आरोपी नासिर सिद्दीकी, पन्ने लाल मौर्य आदि थाने पर बुलाया था। दोनों पक्ष अपना-अपना पक्ष रख रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान आरोपी पन्ने लाल मौर्या ने गुरफान अली के पिता उस्मान अली, जांचकर्ता विवेचक उपनिरीक्षक अख्तर आलम पर नेमप्लेट देखकर जातिगत धार्मिक रूप से टिप्पणी की। विवेचक ने मना किया लेकिन अनसुना कर दिया। विवेचक अख्तर आलम अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उग्र होकर कुर्सी से खड़े हो गए। पन्नेलाल मौर्य व आरोपी गुरफान अली के पिता उस्मान अली का चालान दिया। जांच के दौरान यह भी प्रकाश में आया कि मुकदमे से संबंधित पीड़ित व आरोपी पक्ष निचलौल कस्बे के घोड़हवा चौराहे पर मारपीट करने के बाद थाने पर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित उपनिरीक्षक को लाइनहाजिर कर दिया गया है। विभागीय कार्रवाई के साथ जांच शुरू है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed