फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Studies will begin in the integrated school from next month

Maharajganj News: समेकित विद्यालय में अगले माह से शुरू होगी पढ़ाई

Tue, 04 Mar 2025 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 04 Mar 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Studies will begin in the integrated school from next month
महराजगंज। धनेवा धनेई में बना समेकित विद्यालय अप्रैल में संचालित हो जाएगा। इसके लिए सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। लंबे समय से यह विद्यालय बनकर तैयार है, लेकिन संचालित नहीं हो रहा था। एक अप्रैल से सबसे पहले कक्षा छह का संचालन शुरू होगा। इसके लिए अध्यापकों की नियुक्ति हो चुकी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 6 से 12 तक दृष्टिबाधित, श्रवणबाधित एवं अस्थिबाधित से ग्रसित विद्यार्थियों के अतिरिक्त सामान्य छात्र-छात्राओं को एक छत के नीचे एक साथ शिक्षा प्रदान करने के लिए सात कक्षाएं संचालित होगी। उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2019 में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के अधीन निर्माणाधीन समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय महराजगंज का परिसर नीचा होने एवं बरसात में जलभराव होने के कारण परियोजना की पूर्व पुनरीक्षित स्वीकृत लागत 1802.02 लाख मिट्टी भराई शामिल करते हुए पुनरीक्षित लागत 1829.93 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की।
विज्ञापन

काम तेजी से शुरू हुआ तो मार्च 2020 में भवन निर्माण पूरा हो गया था। यहां 560 बच्चों को पढ़ने की व्यवस्था होगी। कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थी पढ़ेंगे। 100 दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास की सुविधा है। यूपीआरएसएसएस निर्माण प्रखंड गोरखपुर की ओर से इसका निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्यांग जनसशक्तीकरण अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि समेकित विद्यालय एक अप्रैल से संचालित होगा। अब तक चार बच्चों का नामांकन हो गया है। एक शिक्षक लखनऊ और एक गोरखपुर से मिले हैं। लखनऊ से चंद्र कुमार समाज शास्त्र, गोरखपुर से विनोद कुमार अंग्रेजी के टीजीटी सहायक अध्यापक मिले हैं। कुल 60 सीट है।

पहले कक्षा छह से शुरुआत की जाएगी। हॉस्टल का संचालन अगले साल से किया जाएगा। 50-50 आवास बनाए गए हैं। इसमें 50 दिव्यांग छात्रा और 50 दिव्यांग छात्र को रहने की सुविधा मिलेगी। 40 के स्टाफ में दो स्टाफ मिल गए हैं। जल्द ही सभी स्टाफ की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed