{"_id":"670d9873676d575f9701e8d4","slug":"studies-started-in-medical-college-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-133510-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मेडिकल काॅलेज में शुरू हुई पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मेडिकल काॅलेज में शुरू हुई पढ़ाई
Tue, 15 Oct 2024 03:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 15 Oct 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। केएमसी मेडिकल काॅलेज एंड हास्पिटल में सोमवार को एमबीबीएस के पहले बैच की पढ़ाई शुरू हो गई। 150 सीटों पर दाखिला हो चुका है। राजस्थान, महाराष्ट्र समेत अन्य प्रांतों के विद्यार्थी अध्ययन के लिए आए हैं। काॅलेज में प्रोफेसर भी आ चुके हैं। कक्षाएं शुरू करने के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया।
एमबीबीएस के पहले बैच के लिए कॉलेज कैंपस में स्वागत समारोह व व्हाइट कोट सेरेमनी हुई। काॅलेज के चेयरमैन विनय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि यह जिले के लिए गौरव की बात है। पहली बार जिले में एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू हुई है। पहले दिन फाउंडेशन कोर्स के माध्यम से पहले बैच के छात्र-छात्राओं को एमबीबीएस के सभी पाठ्यक्रमों की प्रारंभिक जानकारी दी गई।
प्रोजेक्ट डायरेक्टर संजय श्रीवास्तव ने काॅलेज में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। मेडिकल सुपरिंटेंडेंट प्रो. डाॅ. नीरज बेदी ने सभी का स्वागत करते हुए अस्पताल के सभी सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान डाॅ. अरुण, असिस्टेंट प्रो. डाॅ. समशुल हक, एचआर सोनू सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ. पीयूष, डाॅ. अभिनव, प्रो. डाॅ. रेणुका त्रिपाठी, प्रोफेसर डाॅ. राजा नंद शाही मौजूद रहे। -