{"_id":"67fbdbfe7ab408a0c604d0f3","slug":"students-were-taught-to-use-their-time-wisely-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-146826-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: विद्यार्थियों को समय का सदुपयोग करने की सीख दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: विद्यार्थियों को समय का सदुपयोग करने की सीख दी
Sun, 13 Apr 2025 09:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 13 Apr 2025 09:15 PM IST
विज्ञापन
फरेंदा। परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज आनंदनगर शनिवार को बीए तृतीय वर्ष के छात्रों का विदाई समारोह धूमधाम से मनाया गया। जहां छात्रों ने सीनियर छात्रों को विदा किया। कार्यक्रम के दौरान भावुक पलों ने एक दूसरे के गले मिलकर उनके भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रबंधक बजरंग बहादुर सिंह रहे। छात्रों ने अनेक प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में छात्रा कालाकी उपाध्याय ने सरस्वती वंदना, अभिषेक ग्रुप ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। छात्रा बबिता के विदाई गीत को सुन सभी लोग भावुक हो उठे। निशा, अवधी व आभा ने नगाड़े संग ढोल बाजे गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। शिव तांडव स्वोत सुभन, होठो पे ऐसी बात शारदा गौड़, सांसों की माला प्रियंका पासवान,चेहरा है या चांद खिला है सुनील गुप्ता ने प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्राचार्य डाॅ. अशोक भारतीय ने कहा विद्यार्थी अपने लक्ष्य का निर्धारण करके आगे एकाग्रता से आगे बढ़ें तो ऐसी कोई मंजिल नहीं है जो प्राप्त नहीं हो सके।
विद्यार्थी का जीवन स्वर्णिम अवसर है जो जीवन में एक बार ही प्राप्त होता है। मुख्य अतिथि प्रबंधक व पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा विदाई का पल जब आता है तो हर कोई भावुक हो जाता है। प्रबंध सलाहकार राम नगीना सिंह ने कहा की सांस्कृतिक कार्यक्रम छात्रों में नई ऊर्जा का संचार करता है। संचालन कात्यानी उपाध्याय ने किया। इस दौरान डाॅ अभिमन्यु शर्मा, श्रीदयाल वर्मा, डॉ. प्रमोद चौरसिया, डाॅ. यशवंत सिंह, डॉ मुरलीधर जायसवाल, डाॅ. मोहम्मद नईम खान, डॉ. लक्ष्मी मिश्रा, डॉ. पुष्पा पांडेय मौजूद रहे।