फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Students were confused in the English exam of Madrasa Board

Maharajganj News: मदरसा बोर्ड की अंग्रेजी परीक्षा में उलझे रहे विद्यार्थी

Thu, 20 Feb 2025 09:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 20 Feb 2025 09:28 PM IST
विज्ञापन
Students were confused in the English exam of Madrasa Board
महराजगंज। मदरसा बोर्ड की परीक्षा में बृहस्पतिवार को अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई जिसमें मदरसा विद्यार्थी उलझ कर रह गए। समय कैसे बीत गया परीक्षार्थी नहीं समझ सके। सेकेंड्री में 472 तो सीनियर सेकंड्री में 53 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

मदरसा बोर्ड की परीक्षा 12 केंद्रों पर दो पालियों में संपन्न हुई, जिसमें अंग्रेजी का जवाब लिखने में विद्यार्थियों को वक्त लगा। पहली पाली में परीक्षा देकर निकली सदर के सिविल लाइन मदरसे की छात्रा निकहत और रुखसार ने कहा कि वावेल और कान्सोनेंट की पहचान मुश्किल लगा। कब 11 बज गया और परीक्षा समाप्त हो गई पता ही नहीं चल सका। पहली पाली में 735 बालक और 1004 बालिकाएं शामिल हुई। 255 बालक और 217 बालिकाएं अनुपस्थित रहीं। सीनियर सेकंड्री में 195 बालक और 395 बालिकाएं शामिल रहीं। 22 बालक व 31 बालिकाएं अनुपस्थित रहीं। बैजौली श्यामदेउरवा मदरसा के अरबाज व नूर आलम ने कहा पास्ट, प्रजेंट फ्यूचर कठिन लगा।
विज्ञापन

सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी व नोडलों के निरीक्षण में परीक्षा संपन्न हुई। दो परीक्षा केंद्र सदर सिविल लाइन व श्यामदेउरवा मदरसे में उन्होंने निरीक्षण किया सबकुछ सामान्य पाया गया। नीरज अग्रवाल, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed