फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Students of 314 schools will study through smart class

Maharajganj News: स्मार्ट क्लास से पढ़ेंगे 314 विद्यालयों के विद्यार्थी

Mon, 11 Sep 2023 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Students of 314 schools will study through smart class
- डिजिटल माध्यम से शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभाग की ओर से की जा रही पहल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले के 314 परिषदीय स्कूलों में अब स्मार्ट क्लास बनेंगे। विद्यालयों का चयन कर लिया गया है। इनके लगने से जहां बच्चों को डिजिटल माध्यम से भी शिक्षा से जोड़ने का कार्य होगा, वहीं वे भविष्य को देखते हुए सशक्त भी बन सकेंगे।
कोविड काल में शिक्षा को लेकर हुई दुश्वारियों को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से अब प्रत्यक्ष व डिजिटल दोनों माध्यमों से बच्चों को शिक्षित करने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकांश विद्यालयों मेें अभी स्मार्ट क्लास की सुविधा नहीं है, ऐसे में उनका त्वरित परिणाम भी सामने नहीं आ पा रहा है। स्कूलों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस वित्तीय वर्ष में जिले के कुल 314 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास बनवाने की व्यवस्था बनाई गई है। इनके बन जाने से जहां विद्यार्थी उसका लाभ उठा सकेंगे, वहीं विद्यालय को बुनियादी रूप से सशक्त बनाने में भी सहूलियत होगी।
विज्ञापन

------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक ब्लॉक से 20 से 30 विद्यालयों का हुआ है चयन
स्मार्ट क्लास सुविधा की बहाली के लिए प्रत्येक ब्लॉक से 20 से 30 विद्यालयों का चयन किया गया है। चयनित विद्यालयों में कंपोजिट व पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय हैं।
------------------------------
जिले में चलने वाले 1695 परिषदीय विद्यालयों में से इस बार 314 विद्यालयों को स्मार्ट क्लास सुविधा से लाभान्वित किया गया है। शेष विद्यालयों को भी चरणवार स्मार्ट क्लास से जोड़ते हुए बच्चों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने का प्रयास होगा।
श्रवण कुमार गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed