फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Students are losing their fascination with D.El.Ed studies

Maharajganj News: डीएलएड की पढ़ाई से विद्यार्थियों का मोह हो रहा भंग

Fri, 26 Jan 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 26 Jan 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Students are losing their fascination with D.El.Ed studies
महराजगंज। डीएलएड में दाखिले के लिए अब युवाओं की रुचि कम हो रही है। जिले के 17 स्कूलों में 233 सीटें अभी तक खाली हैं। सीट भरने के लिए कॉलेज शासनादेश का इंतजार कर रहे हैं। जिले के लिए निर्धारित 1450 सीटों में से 1217 सीटों पर ही प्रशिक्षुओं ने प्रवेश लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 17 स्कूलों में 233 सीटें खाली रह गई हैं। ऐसे में इन कॉलेज संचालकों को सीट भरने के लिए शासनादेश का इंतजार है, जिससे ये स्थानीय स्तर पर ही प्रवेश ले कोर्स का संचालन कर सकें। सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए डीएलएड के साथ शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करना अनिवार्य होता है। इस साल जिले में शिक्षक बनने के लिए अनिवार्य कोर्स डीएलएड के प्रति बच्चों के रुझान में कमी आई है। जिले के लिए आवंटित सीटें खाली पड़ी हैं। हालांकि जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान महराजगंज की सभी 50 सीट सबसे पहले भर गई थीं, लेकिन प्राइवेट कॉलेजों का हाल ठीक नहीं है। यहां 23 कॉलेजों में डीएलएड कोर्स का संचालन होता है। ऐसे में स्कूल संचालकों को उम्मीद है कि जल्द ही उनके पक्ष में शासनादेश आ जाएगा और वह स्थानीय स्तर पर ही सीटें भर सकेंगे।
विज्ञापन

जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान प्राचार्य अभिजित सिंह ने बताया कि पिछले कुछ सालों में परिषदीय स्कूलों के लिए शिक्षकों की भर्ती में बीएड अभ्यर्थियों को शामिल करने से डीएलएड का रुझान कम हुआ था लेकिन अब फिर से प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की शिक्षक भर्ती के लिए डीएलएड को प्राथमिकता दी जा रही है। इससे कोर्स के प्रति रुझान बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed