{"_id":"614a1e478ebc3e1eed4103a6","slug":"student-performance-maharajganj-news-gkp4100910199","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र नेताओं ने प्रदर्शन कर प्राचार्य को सौपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र नेताओं ने प्रदर्शन कर प्राचार्य को सौपा ज्ञापन
विज्ञापन
पीजी कालेज में प्रदर्शन करते छात्र नेता।
- फोटो : MAHARAJGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र संघ चुनाव के लिए विद्यार्थियों का प्रदर्शन
महराजगंज। समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारियों एवं छात्र नेताओं ने संयुक्त रूप से मंगलवार दोपहर 12 बजे विभिन्न मांगों के समर्थन में जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। इस बीच छात्र नेताओं ने प्रदर्शन कर गुस्से का इजहार किया।
समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष सूरज यादव, छात्र नेता मंदीप पटेल, आलोक रंजन दुबे ने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत पाठ्यक्रम में बदलाव के कारण पुरानी किताबों की जगह नई किताबों की व्यवस्था की जाए। वाचनालय की व्यवस्था की जाए। स्नातक प्रथम वर्ष में सीट वृद्धि की जाए। दलितों व कमजोर वर्ग के छात्रों का दाखिला शून्य फीस पर हो। छात्रसंघ चुनाव तिथि जल्द से जल्द घोषित किया जाए। सूरज यादव ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी में छात्रों की शैक्षिक व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न होने के साथ ही अभिभावकों की आर्थिक स्थिति पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।
वर्तमान परिवेश में आमजन का जीवनयापन अव्यवस्थित है। दूसरी तरफ पिछड़े एवं गरीब सामान्य वर्ग के छात्रों की छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति रोके जाने की वजह से छात्रों का पढ़ाई जारी रखना कठिन हो गया है। उत्तर प्रदेश में दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक व गरीब सामान्य वर्ग के छात्र कमजोर आर्थिक स्थिति की वजह से पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं। मांगें पूरी न होने की स्थिति में समाजवादी छात्रसभा आंदोलन करेगा।
विज्ञापन
इस दौरान शुभम मोदनवाल, सत्यम पटेल, असलम खान, राजेश निषाद, अवध शर्मा, सत्येंद्र प्रताप यादव, आदित्य सिंह, गुड्डू यादव, सुशील आर्या, राजकुमार यादव, ऋषभ दुबे, गुड्डू, सत्यू पटेल, अखिलेश, राजकुमार, नीतिश मिश्रा, प्रदीप कुमार, आशीष यादव, प्रदीप गौड़, अखिलेश रौनियार, जितेंद्र यादव, आलोक त्रिपाठी, राजेश यादव, मुन्ना यादव, उमाकांत यादव, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।