{"_id":"657b0c3e14ec264b100930d6","slug":"student-dies-after-being-hit-by-bus-two-injured-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-11657-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: महराजगंज में बस की चपेट में आने से छात्र की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: महराजगंज में बस की चपेट में आने से छात्र की मौत, दो घायल
Fri, 15 Dec 2023 04:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज।
Updated Fri, 15 Dec 2023 04:22 PM IST
सार
प्रभारी निरीक्षक श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेज दिया गया। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। चालक बस लेकर फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
बृजमनगंज क्षेत्र में दुर्घटना के बाद जुटी भीड़
विस्तार
फुलमनहा रत्तूपुर के पास निजी बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बृजमनगंज कस्बा निवासी अहमद 17 वर्ष कस्बे के आलमाइटी इंटर काॅलेज में पढ़ता था। बृहस्पतिवार को नईम 15 निवासी शाहाबाद बृजमनगंज व अरसद 16 निवासी गुलजारपुर तीनों एक ही स्कूटी से स्कूल से घर लौट रहे थे। फुलमनहा के पास रत्तूपुर में फरेंदा से नौगढ़ जा रही निजी बस की चपेट में आ गए। हादसे में अहमद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया। जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलते ही प्रबंधक महमूद आलम के साथ तमाम शिक्षक व अभिभावक मौके पर पहुंच गए।