{"_id":"66a661c8b21390a7c2098b29","slug":"student-admitted-from-emergency-ward-to-general-ward-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-127818-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: इमरजेंसी वार्ड से जनरल वार्ड में दाखिल हुई छात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: इमरजेंसी वार्ड से जनरल वार्ड में दाखिल हुई छात्रा
Sun, 28 Jul 2024 08:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 28 Jul 2024 08:50 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। विकास खंड पनियरा के सनातन धर्म इंटर काॅलेज माधोनगर को मान्यता कैसे मिली इसकी जांच होगी। शनिवार को स्कूल में पढ़ने वाली 14 वर्षीय काजल अन्य बच्चों के साथ मध्यावकाश के दौरान खेल रही थी। इसी दौरान स्कूल बिल्डिंग से होकर गुजर रहे 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आ गई। दुर्घटना में उसके हाथ पैर झुलस गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कालेज गोरखपुर के इमरजेंसी वार्ड में दाखिल किया गया।
रविवार को जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि छात्रा इमरजेंसी वार्ड से स्थिति सुधरने के बाद जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दी गई है, लेकिन अभी उसका उपचार चलेगा विभाग भी इसमें पूरा सहयोग दे रहा है। उन्होंने कहा कि जब स्कूल भवन से होकर हाईटेंशन तार गया था तो मान्यता स्कूल को कैसे मिली इसकी जांच कराई जाएगी। क्योंकि मान्यता मिलने के बाद स्कूल भवन के आसपास से हाईटेंशन तार नहीं जा सकता। स्कूल भवन के ऊपर से तार गया था इसका मतलब मान्यता देते समय या तो इसे नजरअंदाज किया गया अथवा बताया ही नहीं गया। सोमवार को तीन सदस्यीय जांच टीम में सदस्यों को जिम्मेदारी देते हुए रिपोर्ट देखा जाएगा कि इतनी बड़ी घटना आखिर कैसे हो गई। जिसकी भी गलती मिलेगी उसके ऊपर निश्चित तौर पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।