फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Strong sunlight and flying dust increase eye patients

Maharajganj News: तेज धूप, उड़ती धूल से बढ़े आंखों के मरीज

Tue, 17 Mar 2026 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Strong sunlight and flying dust increase eye patients
धूल और तेज धूप आंखों को पहुंचा रहा नुकसान
विज्ञापन

ओपीडी में आंखों की समस्या का बढ़ रहा प्रकोप, रोजाना 50-60 मरीज
महराजगंज। जिला अस्पताल की ओपीडी में आंखों से संबंधित शिकायतों को लेकर रोजाना 50 से 60 मरीज पहुंच रहे हैं। जबकि एक सप्ताह पहले 25 से 30 मरीज आ रहे थे। इनमें इनमें एलर्जी, मोतियाबिंद और सामान्य आंखों की एलर्जी से पीड़ित मरीज प्रमुख रूप से शामिल हैं। ये सभी समस्याएं मौसम परिवर्तन के कारण सामने आ रही हैं। वर्तमान समय में गर्म हवाओं, धूल और तेज धूप आंखों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।



नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि मौसम बदलने के साथ वातावरण में धूल कण, पराग और प्रदूषण बढ़ गया है। इससे आंखों में एलर्जिक रिएक्शन हो रहा है। कई मरीजों में मोतियाबिंद की शिकायत भी बढ़ी है, यह उम्र के साथ-साथ मौसमी प्रभाव से तेज हो रही है। उन्होंने कहा कि आंखें हमारे शरीर का सबसे संवेदनशील अंग हैं। छोटी-सी लापरवाही से बड़ी समस्या हो सकती है। अभी गर्मी शुरू हो रही है, इसलिए सावधानी बरतना जरूरी है। मरीजों में आम लक्षण दिख रहे हैं। आंखों में जलन, लालिमा, पानी आना और खुजली होना प्रमुख है। कई लोग सुबह उठते ही इन समस्याओं से परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

डॉक्टर मनीष कुमार ने बचाव के उपाय भी सुझाए। उन्होंने कहा कि अगर आंखों में जलन, लालिमा, पानी आना या खुजली हो रही है तो सबसे पहले ठंडे पानी से आंखें धोएं। इससे तुरंत राहत मिलती है। तेज धूप और गरम हवाओं से बचने का पूरा प्रयास करें। बाहर निकलते समय हमेशा सन ग्लास लगाएं। इससे धूल और यूवी किरणों का असर कम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




डॉक्टर ने आगे सलाह दी कि आंखों को बिल्कुल न रगड़ें। इससे संक्रमण बढ़ सकता है। अगर लक्षण दो-तीन दिन तक बने रहे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। घरेलू उपाय जैसे ठंडी सिकाई या साफ कपड़े से पोंछना भी फायदेमंद है लेकिन दवा बिना सलाह के न लें। अस्पताल में नेत्र विभाग पूरी तरह तैयार है। मरीजों को समय पर जांच और दवा उपलब्ध कराई जा रही है। डॉक्टर मनीष कुमार ने कहा पौष्टिक आहार लें, जिसमें विटामिन ए युक्त सब्जियां और फल शामिल हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed