फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Strike against removal of 14 Wage Board employees posted in Gadaura sugar mill

Maharajganj News: गडौरा चीनी मिल में तैनात वेज बोर्ड के 14 कर्मियों को हटाने पर धरना

Thu, 02 Jan 2025 05:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 02 Jan 2025 05:18 PM IST
विज्ञापन
Strike against removal of 14 Wage Board employees posted in Gadaura sugar mill
ठूठीबारी। जेएचवी शुगर मिल गड़ौरा ने वेज बोर्ड के 14 कर्मियों को अचानक हटा दिया। इससे कर्मचारी आक्रोशित हो उठे। बृहस्पतिवार को पूर्वांचल चीनी मिल मजदूर यूनियन जेएचवी शुगर मिल गड़ौरा के अध्यक्ष नवल किशोर मिश्रा के नेतृत्व में धरने पर बैठ गए। इससे मिल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। कुछ देर बाद कर्मियों की ओर से की जा रही मांगों पर मिल प्रबंधन में सहमति बन गई, इसके बाद 12 कर्मचारी काम पर लौट गए।
विज्ञापन


यूनियन अध्यक्ष नवलकिशोर मिश्र ने बताया कि अचानक वेज बोर्ड के 14 कर्मचारियों को मिल मालिक की ओर से निकाल दिया गया। फैसले के विरुद्ध कर्मचारी लामबंद हो गए। उन्होंने बताया कि एक भी कर्मचारी के साथ ऐसा होगा तो आंदोलन के लिए कर्मचारी बाध्य होंगे। 12 कर्मचारियों को यूनिट हेड ओपी सिंह ने वापस रख लिया और शेष दो कर्मचारियों को दो दिन में रखने के आश्वासन दिया गया है। वापस न बुलाने पर आंदोलन करेंगे। इस दौरान अमला यादव, प्रवीण मिश्रा, शारदानंद यादव, राजकुमार मिश्र, गजानंद मिश्रा, इस्तखार सिद्दीकी, अंबरीश मिश्रा, पन्ने लाल चौधरी, शिशुपाल सिंह, इस्लाम अंसारी, राजकुमार पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed