फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Strictness seen on the road, forced to live in homes

सड़क पर दिख रही सख्ती, घरों में रहने को मजबूर

Tue, 14 Apr 2020 10:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Strictness seen on the road, forced to live in homes
सड़क पर दिख रही सख्ती, घरों में रहने को मजबूर
विज्ञापन

महराजगंज। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए किए गए लॉकडाउन के 21वें दिन मंगलवार को गांव से लेकर शहर तक पुलिस की सख्ती नजर आई। चौराहों या सार्वजनिक स्थल सभी जगह पुलिस के जिम्मेदार मुस्तैद नजर आए। आने-जाने वाले लोगों से बाहर निकलने का कारण पूछा गया, जो वास्तविक काम से निकले थे उन्हें जाने दिया गया मगर जो बेवजह घूमते मिले उन्हें चेताकर वापस भेजा गया। यह भी अपील की गई कि सामान लेने आने वाले लोग पैदल आएं बाइक से नहीं। सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा।

ग्रामीण क्षेत्र हो या नगरीय सड़कों पर पूरी तरह से सन्नाटा नजर आया। पुलिस विभाग के जिम्मेदार सड़कों पर भ्रमणशील रहकर जगह-जगह लॉकडाउन का पालन कराने संबंधी अपील करते देखे गए। सघन जांच करते हुए कर्मियों ने यह जानने का प्रयास किया कि घर से बाहर निकलने वाले लोग वास्तविक कार्य से निकले हैं अथवा बेवजह घूम रहे हैं। जो वास्तविक कार्य से निकले थे उनसे जानकारी हासिल कर जाने दिया गया मगर जिसके पास संतोषजनक उत्तर नहीं था, उन्हें चेतावनी देकर घर भेजा गया। नगर के विभिन्न मार्गों पर भ्रमणशील रहकर पुलिस यह अपील करती नजर आई कि लोग लॉकडाउन का पालन करते हुए घरों में रहना सुनिश्चित करें। बाइक से भी खरीददारी के लिए न आया जाए। आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकला जाए। ग्रामीण क्षेत्र में भी लोग पुलिस सक्रिय नजर आई। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि लॉकडाउन के 21वें दिन भी जिले भर में हालात शांतिपूर्ण हैं। लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है, उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed