फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Strictness on illegal mining, case against two including JCB driver

Maharajganj News: अवैध खनन पर सख्ती, जेसीबी चालक समेत दो के खिलाफ केस

Sat, 07 Jun 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 07 Jun 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Strictness on illegal mining, case against two including JCB driver
निचलौल। तहसील क्षेत्र अंतर्गत बसवार गांव में बृहस्पतिवार को अवैध मिट्टी खनन की सूचना पाकर मौके पहुंचे नायब तहसीलदार टीम के साथ पहुंचे थे। जहां पर खनन कर रहे लोग जेसीबी से नायब तहसीलदार के वाहन को कुचलने का प्रयास किया था।
विज्ञापन

गनीमत रहा कि वाहन चालक की सतर्कता के चलते महज वाहन के पिछले हिस्से पर खरोच आई। वहीं इस मामले में चौक पुलिस लेखपाल और वाहन चालक के तहरीर पर आरोपी जेसीबी चालक समेत दो के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर सख्ती बढ़ा दी है।
विज्ञापन


चौक थाना प्रभारी निरीक्षक रामचरण सरोज के अनुसार पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत विशुनपुर फुलवरिया निवासी अनुराग ने तहरीर में बताया है कि वह निचलौल तहसील में तैनात नायब तहसीलदार पियूष जायसवाल का वाहन चलाते हैं। वाहन में सवार नायब तहसीलदार के साथ ही लेखपाल मनीष पटेल, लेखपाल भारतेन्दु मिश्रा व होमगार्ड अनिरूद्ध, रामअवध प्रसाद क्षेत्र में भ्रमण के लिए निकले थे। इसी बीच सूचना मिली कि चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत बसवार गांव में शख्स डब्लू यादव की ओर से जेसीबी लगाकर अवैध खनन कराया जा रहा। जहां पर पहुंचते ही सरकारी वाहन देख जेसीबी लेकर चालक भागने लगा। उसके बाद जेसीबी रोकने का प्रयास करने लगे। जिस दौरान जेसीबी से सरकारी वाहन को ठोकर मारकर भागने का भी प्रयास किया गया। लेकिन बचते हुए जेसीबी को पकड़ लिया गया। मामले में नायब तहसीलदार के वाहन चालक की तहरीर पर आरोपी डब्लू यादव निवासी भगवानपुर उर्फ भूलना और जेसीबी चालक के खिलाफ सरकारी कार्य के बांधा डालने सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर ली गई है। इसी तरह हल्का लेखपाल भारतेंदु मिश्रा निवासी सोनाड़ी थाना चौक ने बताया कि डब्लू यादव की ओर से गांव हरपुर खुर्द स्थित गाटा संख्या 281 रकबा 0.073 हेक्टेयर भूमि जो सरकारी अभिलेख में चकमार्ग के नाम से दर्ज है। लेकिन डब्लू यादव की ओर से तीन दिन पहले ही उक्त भूमि को खोदकर मिट्टी उठा लिया गया। जिसके संबंध ग्राम प्रधान मठिया की ओर से सूचना मिली है। फिलहाल इस मामले में भी आरोपी डब्लू यादव के खिलाफ सार्वजनिक संपति नुकसान सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध खनन रोकने पर पहले भी अधिकारियों पर हो चुका है हमला
निचलौल तहसील क्षेत्र में अवैध खनन रोकने को लेकर अधिकारियों पर हमले जैसे करतूत करने वाले आरोपियों का यह कोई नया मामला नहीं है। क्योंकि इसके पहले भी खनन रोकने पहुंचे अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार हो चुका है। 31 जनवरी 2024 को थाना क्षेत्र के करमहिया गांव में जंगल के किनारे से कुछ लोग अवैध खनन कर रहे थे। इसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे वन दरोगा रामप्रसाद पर खनन कर रहे लोग हमला कर मोबाइल छीन लिया था। इसी तरह 19 मई 2024 को थाना क्षेत्र के पिपरहवा गांव के पास स्थित गोपालगंज जंगल से सटे भूमि पर जेसीबी लगाकर अवैध खनन किया जा रहा था। जहां पर वन विभाग की टीम पहुंच जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ ली। इससे नाराज खनन कर रहे लोग वन विभाग की टीम को रास्ते में घेर हमला कर दिया था।


फिल्मी अंदाज में जेसीबी लेकर भाग रहा था चालक
राजस्व कर्मियों के साथ खनन रोकने मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार पियूष जायसवाल जेसीबी चालक की दुस्साहस को बताया। उन्होंने बताया कि खनन स्थल पर पहुंचते ही जेसीबी चालक वहां से भागने लगा। इस दौरान उनका चालक जेसीबी का पीछा करने लगा। वही अपने को पकड़ जाने की डर से जेसीबी चालक फिल्मी अंदाज में रास्ते में गड्ढा खोदते हुए भाग रहा था। उसके बाद भी वह मकसद में सफल नहीं हुआ तो चालक दुस्साहस करते हुए जेसीबी के पंजे से उनके वाहन के पिछले ठोकर मार दी। इसके चलते वाहन पर खरोच भी आई है। ऐसे में घटना के वक्त उनके साथ ही वाहन में सवार सभी लोग काफी डरे हुए थे। लेकिन हिम्मत रखते हुए जेसीबी को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed