फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Strict action is expected today in the case of indecency with a female officer.

Maharajganj News: महिला अधिकारी से अभद्रता मामले में आज कड़ी कार्रवाई की उम्मीद

Fri, 03 Apr 2026 02:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Strict action is expected today in the case of indecency with a female officer.
कर्मचारियों की लामबंदी से प्रभावित होगा विकास
विज्ञापन

ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन व ग्राम पंचायत अधिकारी संघ ने जिलाधिकारी को सौंपा है ज्ञापन
महराजगंज। बुधवार दोपहर बाद विकास भवन में महिला अधिकारी से हुई अभद्रता मामले की चर्चा पूरे दिन विकास भवन के विभिन्न महकमों होती रही। कर्मचारियों की लामबंदी को देखकर आशंका जताई जा रही है कि अगर उच्चाधिकारी ठोस कार्रवाई करने में विलंब करते हैं तो ग्राम पंचायतों का विकास प्रभावित हो सकता है। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ व ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन की लामबंदी कुछ ऐसा ही संकेत दे रही है।
बुधवार को विकास भवन स्थित एक महिला अधिकारी के चैंबर में हुई अभद्रता मामले में प्रशासन की तरफ से अबतक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जबकि इसे लेकर ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन व ग्राम पंचायत अधिकारी संघ लामबंद हो चुके हैं। दोनों संगठनों ने डीएम को पत्रक देकर तीन दिन के भीतर कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन

तीसरे दिन की यह समय सीमा आज समाप्त हो रही। ऐसे में अगर आज प्रशासन किसी निर्णय पर नहीं पहुंचता तो संगठन पनियरा ब्लॉक के संबंधित गांव का विकास ठप कर सकता है। सूत्रों के मुताबिक, विकास भवन के कर्मी भी लामबंद हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मामला डीएम के संज्ञान में है। दोनों पक्षों से वार्ता कर रिपोर्ट के जरिये जिलाधिकारी को अवगत कराया जाएगा। उन्हीं के स्तर से कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। विकास भवन के सभी अधिकारी व कर्मचारियों की सुरक्षा प्रशासन की जिम्मेदारी है।
-महेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed