फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Strengthen feeding monitoring at BRC level

Maharajganj News: बीआरसी स्तर पर मजबूत करें फीडिंग की मानिटरिंग

Tue, 02 Sep 2025 01:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Strengthen feeding monitoring at BRC level
महराजगंज। बीएसए कार्यालय में खंड शिक्षा अधिकारियों की बैठक सोमवार दोपहर बाद बीएसए की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बीएसए ने ब्लाक स्तरीय यू-डायस फीडिंग की मानिटरिंग मजबूत करने के लिए निर्देश दिया। बीते दिनों इसी फीडिंग की लापरवाही के चलते पहले ही बीईओ वेतन बाधित किया जा चुका है। बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पांडेय ने कहा कि यू-डायस पर फीडिंग की मानिटरिंग राज्य स्तर से की जा रही है। यू-डायस फीडिंग में सुधार तभी संभव है जब ब्लाक स्तर की मानिटरिंग व्यवस्था में सुधार आ जाए। यह जिम्मेदारी खंड शिक्षा अधिकारियों के सुपुर्द, लेकिन उनकी उदासीनता के कारण सरकारी, गैरसरकारी दोनों स्कूलों की मौजूदा फीडिंग में जनपद पीछे है। अगर इसे ब्लाक स्तर पर मजबूत किया जाए तो यह समस्या समाप्त हो सकती है। सभी खंड शिक्षा अधिकारी नियमित फीडिंग की मानिटरिंग व समीक्षा प्रधानाध्यापक से करते रहें। जो प्रधानाध्यापक बीआरसी को सहयोग नहीं कर रहे उनकी आख्या तैयार कर उन्हें रिपोर्ट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed