{"_id":"66c2977cf73ac8308909ada6","slug":"street-lights-worth-lakhs-damaged-villagers-protested-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-129267-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: लाखों की स्ट्रीट लाइट खराब, ग्रामीणों ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: लाखों की स्ट्रीट लाइट खराब, ग्रामीणों ने जताया विरोध
Mon, 19 Aug 2024 06:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 19 Aug 2024 06:23 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। गांव की गलियों को रोशन करने की मुहिम परतावल ब्लॉक के पिपरा लाला गांव में बदहाल हो गई है। करीब पांच लाख से अधिक रकम खर्च कर गांव में लगभग 40 स्ट्रीट लाइट लगवाई गई थी। सभी स्ट्रीट लाइटें चंद महीने में ही बुझ गईं। मानक को दरकिनार कर की गई खरीद का खामियाजा अब ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।
बेकार हो चुकी लाइटों की न तो मरम्मत हो सकी और न ही अधिकारियों की तरफ से कोई कार्रवाई की गई। इसे लेकर तमाम सवाल उठने शुरू हो गए हैं। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत खंड विकास अधिकारी से की। साथ ही मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई है। ग्रामीण मिंटू शर्मा, रामहरी, एसके गुप्ता, गुड्डू, अनिल, गुड्डू, किशोरी आदि ने लिखित शिकायत कर जांच कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम सभा में लगाए गए स्ट्रीट लाइट में जमकर धांधली की गई है। घटिया स्ट्रीट लाइट लगाकर लाखों रुपये का भुगतान कर दिया गया है, जबकि सभी लाइट कुछ ही दिनों में खराब हो गईं।
बरसात के मौसम में गली व रास्तों में सांप निकलते रहते हैं। अंधेरा होने के कारण दिखाई नहीं देता है, जिससे कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है। इसके अलावा गांव की नालियां भी जाम हो गई हैं। बरसात का पानी सड़कों पर बहता है। ग्राम सचिव पृथ्वीराज यादव ने बताया कि कुछ लाइट तकनीकी खराबी के कारण न जलने की शिकायत मिली है, लाइट अभी गारंटी में हैं। संबंधित फर्म को लाइट सही कराने के लिए निर्देशित किया गया है।