फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Stopped salary of teachers found absent, notice to BEO

Maharajganj News: अनुपस्थित मिले शिक्षकों का रोका गया वेतन, बीईओ को नोटिस

Fri, 10 Mar 2023 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 10 Mar 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Stopped salary of teachers found absent, notice to BEO
महराजगंज। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने शुक्रवार को जिले के पनियरा व फरेंदा क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण में अनुपस्थित मिले शिक्षकों का वेतन व शिक्षामित्रों का मानदेय रोकने का निर्देश दिया। विद्यालयों के शिथिल पर्यवेक्षण पर पनियरा की खंड शिक्षा अधिकारी गरिमा यादव को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया।
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय खैचा दक्षिणी टोला की शिक्षिका प्रियंका पांडेय अनुपस्थित मिलीं। प्राथमिक विद्यालय जंगल बड़हरा में शिक्षक जसवीर सिंह अनुपस्थित मिले। फरेंदा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय धुसिया टोला में शिक्षक चंद्रपाल व शिक्षिका सरोज सिंह अनुपस्थित मिले। इसके साथ ही कंपोजिट विद्यालय डिंगुरी में अनुचर उमेश भी अनुपस्थित मिला। जिसपर सभी का एक दिन का वेतन रोका गया। वहीं, प्राथमिक विद्यालय बैजूडेेेहरा में शिक्षामित्र राकेश सिंह, कंपोजिट स्कूल डिंगुरी में शिक्षामित्र हरीपाल गुप्ता व प्राथमिक विद्यालय माधोनगर में माधोनगर बदरी टोला के शिक्षामित्र वीरेंद्र कुमार के अनुपस्थित मिलने पर उनका मानदेय रोका गया।
विज्ञापन

----------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय इलाहाबास में मौजूद मिली सिर्फ रसोइया
पनियरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय इलाहाबास में सिर्फ रसोइया ही मौजूद मिली, कोई शिक्षक अथवा शिक्षामित्र विद्यालय पर नहीं मिला। जिस पर बीएसए ने सभी का वेतन व मानदेय अगले आदेश तक रोक दिया है।



पनियरा व फरेंदा ब्लॉक के परिषदीय स्कूलों की जांच में अनुपस्थित मिले शिक्षकों का वेतन व शिक्षामित्रों का मानदेय रोका गया है। दायित्वों के प्रति उदासीनता बरतने वाले शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।
- आशीष कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी


बीएसए की लोकेशन ट्रेस करने के चक्कर में फंसे प्रभारी प्रधानाध्यापक

पनियरा ब्लॉक के पिपरा बक्स कंपोजिट स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक अमित सिंह बीएसए का लोकेशन ट्रेस करने के चक्कर में फंस गए। बीएसए के मुताबिक दौरे की सूचना पर एक विद्यालय के शिक्षक आसपास के दूसरे विद्यालय के शिक्षकों को निरीक्षण की जानकारी देते रहते हैं। निरीक्षण के दौरान एक विद्यालय के शिक्षक के मोबाइल पर काल आई। उन्होंने मोबाइल को हैंड फ्री कराया, जिस पर उसकी ओर से मेरा लोकेशन पूछा जा रहा था। बीएसए ने कहा कि शिक्षक का यह कृत्य गैर जिम्मेदाराना है। इस आधार पर उसके वेतन को अगले आदेश तक रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed