फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   stidents gave memorandum to dm

छात्रों ने संविदा भर्ती प्रस्ताव मंजूर न करने की मांग की

Mon, 14 Sep 2020 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
stidents gave memorandum to dm
संविदा नियुक्ति को लेकर डीएम को ज्ञापन देकर वापस आते छात्र। - फोटो : MAHARAJGANJ
छात्रों ने संविदा भर्ती प्रस्ताव मंजूर न करने की मांग की
विज्ञापन

महराजगंज। छात्रों ने सोमवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर उत्तर प्रदेश कार्मिक विभाग की ओर से प्रस्तावित सरकारी विभाग समूह ख और ग के पदों पर नियुक्ति के लिए संविदा का प्रस्ताव मंजूर न किए जाने की मांग की।
छात्रों ने कहा कि पिछले चार वर्षों से अधिक समय से भर्तियों के परिणाम लंबित हैं। उनका परिणाम आने के लिए कोई जानकारी नहीं है। अगर परिणाम आ भी जाता है, उसके बाद भी संविदा पर नियुक्ति और संविदा आधारित मानदेय प्रतियोगी अभ्यर्थियों की आशा पर पानी फेरने का काम करेगा। रजत शुक्ला ने कहा कि पांच वर्षीय संविदा अवधि भ्रष्टाचार और धन उगाही को प्रेरित करेगी। वहीं दूसरी ओर संविदा कर्मी को स्वतंत्र रूप से कार्य करने में भी बाधा उत्पन्न करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भर्ती परीक्षा का उद्देश्य ही योग्य का चयन करना होता है। ऐसे में एक बार योग्य चयनित व्यक्ति को पांच वर्ष तक बार बार योग्यता सिद्ध करनी होगी। उसके बाद उसे स्थायी किया जाएगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पडे़गा। उन्होंने कहा कि ऐसे में किसी भी नियमावली को मंजूरी न दी जाए, जिससे भविष्य में परेशानी का कारण बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अजय गुप्ता, बृजेश, आलोक चौरसिया, अखिलेश गुप्ता, मनोज कुमार, नुरूल्हाह, दिलीप, अमित रावत, अभिजीत, अरुण, जावेद आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed