फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   STF started investigating the horoscope of six teachers, created a stir

Maharajganj News: एसटीएफ ने खंगालनी शुरू की छह शिक्षकों की कुंडली, मचा हड़कंप

Wed, 15 Nov 2023 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
STF started investigating the horoscope of six teachers, created a stir
सिसवा, पनियरा, लक्ष्मीपुर और परतावल ब्लाॅक के शिक्षक हैं शामिल, दस्तावेजों के फर्जी होने की सूचना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों में तैनात छह शिक्षकों की कुंडली एसटीएफ ने खंगालनी शुरू कर दी है। इन शिक्षकों के अंकपत्र, प्रमाण पत्र व अन्य दस्तावेजों के फर्जी होने की सूचना मिली थी। जांच धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है, जिससे हड़कंप मच गया है। जिले में अब तक 49 शिक्षक फर्जी होने के आरोप में बर्खास्त हो चुके हैं।
बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों पर सहायक अध्यापक के तौर पर शिक्षकों की विभिन्न चरणों में तैनाती हुई है। इनमें से कई ऐसे हैं, जो फर्जी अंकपत्र, प्रमाण पत्र व प्रशिक्षण पत्र के आधार पर या कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर नौकरी कर रहे हैं। कुछ माह पहले एसटीएफ को शिकायत मिलने के बाद एसटीएफ ने संदेहास्पद छह शिक्षकों का दस्तावेज बीएसए से तलब किया था। इसके क्रम में बीएसए ने इन शिक्षकों से संबंधित सभी अभिलेख एसटीएफ को भेज दिया है।
विज्ञापन

एसटीएफ जिन शिक्षकों की जांच कर रही है, उनमें सिसवा ब्लाक, पनियरा ब्लाॅक, लक्ष्मीपुर ब्लाॅक और परतावल ब्लाॅक के शिक्षक शामिल हैं। जांच होने के बाद हकीकत सामने आएगी। इससे बेसिक शिक्षा विभाग में हडकंप मचा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि संबंधित सूचना एसटीएफ को भेज दी गई है। जांच के बाद ही सटीक जानकारी सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed