फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Stay alert on the unmanned railway gate

मानव रहित रेलवे फाटक पर रहें सतर्क

Fri, 27 Apr 2018 12:00 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Fri, 27 Apr 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
Stay alert on the unmanned railway gate
मानव रहित रेलवे फाटक पर रहें सतर्क - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। कुशीनगर जिले में बृहस्पतिवार को मानव रहित क्रासिंग पर सावधानी हटने से दुर्घटना हो गई। जिसे कभी भूला नहीं जा सकता है। इस हादसे में कई मासूम मौत की नींद सो गए। वहीं दूसरी ओर से महराजगंज जिले में मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर बेफिक्र होकर लोग आते - जाते दिखे। जिले में करीब दर्जन भर मानव रहित रेलवे क्रासिंग हैं। जहां से लोग ही नहीं, स्कूली वाहन भी गुजरते हैं। घटना के बाद से स्कूल संचालकों ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीरता दिखाना शुरू कर दिया है।  
विज्ञापन

     
 घुघली-शिकारपुर मार्ग पर स्थित कस्बे में एक मानव रहित रेलवे ढाला है। दूसरा ढाला जोगिया, तिवारी चौक से रामपुर रोड, घुघली इंदरपुर पुर मार्ग पर, मेदिनीपुर से जखीरा रोड पर मानव रहित क्रासिंग है। एक ढाला जो पकड़ियार विशुनपुर  से प्यास ग्राम सभा रोड पर स्थित है। तमाम गांवों के आने जाने का सुगम रास्ता है। उस ढाले को रेलवे की तरफ से बंद कराने की कार्रवाई की जा रही है। बगहा व सिंहोरवा गांव के पास भी मानव रहित रेलवे क्रासिंग है। बनकटी के समीप, गनेशपुर, बरगदवा रामसहाय, मोलूहपुर, गिरधरपुर में भी मानव रहित फाटक है। नौतनवां क्षेत्र के बरवा बगहा, बरवा कला, राजधानी, खरगबरवा, महुआरी, मोगलहा में भी मानव रहित रेलवे क्रासिंग है।  गनेशपुर रेलवे फाटक पर  सितंबर  2015 में मारुति में इंटरसिटी टकरा गई थी। हादसे में दो लोग घायल हुए थे। बन्नी ढाला मानव रहित क्रासिंग पर 8 मई 2014 को रात करीब साढ़े बारह बजे मार्शल और ट्रेन की टक्कर में वाहन सवार 16 में से 15 की मौत हो गई थी। सभी लोग होरीलापुर से कुशीनगर के मइलानगरी बारात गये थे और रात में वापस आ रहे थे। पथ निरीक्षक कप्तानगंज निर्मल ने बताया कि कप्तानगंज से पनियहवां तक 26 मानव रहित क्रासिंग हैं। यहां गेट मित्र की तैनाती की गई है, जबकि 28 रेलवे क्रासिंग ऐसे हैं, जहां पर गेटमैन तैनात हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed