फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Statue of forest goddess broken in Chaumukha village, challan to accused

Maharajganj News: चौमुखा गांव में वन देवी की मूर्ति खंडित, आरोपी का चालान

Fri, 20 Oct 2023 12:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Statue of forest goddess broken in Chaumukha village, challan to accused
वन देवी मंदिर में स्थित मूर्ति का निर्माण करा दिया गया, गांव में माहौल शांत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

खुशहालनगर। घुघली थाना क्षेत्र घुघली के चौमुखा गांव में चंदनवन में स्थापित वन देवी की मूर्ति बुधवार रात में खंडित हो गई। इसे लेकर बृहस्पतिवार को गांव में लोग आक्रोशित हुए, लेकिन पुलिस ने समझा बुझाकर मामले को शांत करा दिया। खंडित मूर्ति को ठीक कराया और आरोपी विक्षिप्त युवक के साथ उसके पिता को भी चालान कर दिया गया। पुलिस के अनुसार गांव में माहौल शांत है।
जानकारी के अनुसार, जखीरा चौकी से थोड़ी दूरी पर पश्चिम ग्राम सभा चौमुखा के दक्षिण तरफ वन देवी का मंदिर है। उस मंदिर में उसी गांव का देवानंद नाम का विक्षिप्त युवक बुधवार शाम घूमते टहलते गया और तोड़ दिया। ग्रामीणों ने उसे देख लिया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। वहीं, पुलिस ने मंदिर में स्थित मूर्ति काे ठीक करा दिया। ग्राम प्रधान मोहन यादव ने कहा कि मूर्ति का निर्माण कर दिया गया है। गांव में मामला शांत है।
विज्ञापन


जखीरा चौक प्रभारी अमित सिंह ने कहा कि मामला शांत है। मूर्ति का निर्माण हो गया है। अब कहीं कोई शिकायत नहीं है। मामले में आरोपी युवक व उसके पिता शांति भंग की धारा में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed