फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Statement of the child could not be made

Maharajganj News: बच्ची का नहीं हो सका बयान... आज फिर बुलाई गई

Thu, 25 May 2023 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 25 May 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Statement of the child could not be made
एक सप्ताह बाद भी गंदी मैम की पहचान नहीं कर सकी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नौतनवां। कस्बे के एक निजी स्कूल में बच्ची के साथ गंदी हरकत करने वाली शिक्षिका का सात दिन बाद भी पुलिस पता नहीं लगा सकी है। उधर, बुधवार को बच्ची का बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस न्यायालय में ले गई थी। न्यायालय ने बृहस्पतिवार को बयान दर्ज कराने का आदेश दिया है।
बच्ची के नाना के बताया कि घटना 17 मई को हुई थी। काफी जद्दोजहद के बाद किसी तरह अज्ञात पर केस दर्ज हुआ। करीब एक सप्ताह का वक्त गुजर गया है, लेकिन पुलिस शिक्षिका को चिह्नित नहीं कर पाई है। जबकि बच्ची ने शिक्षिका का पहचान लिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस शिक्षिका को बचा रही है।स्कूल में सख्ती से पुलिस ने पूछताछ की होती तो शिक्षिका पता चला जाता।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बच्ची ने जो कुछ बताया है, उसके मुताबिक शिक्षिका कसूरवार हैं। पुलिस की कार्रवाई कुछ समझ में नहीं आ रही है। उन्होंने बताया कि बच्ची का बयान कराने न्यायालय ले लाया गया था। अब बृहस्पतिवार को बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस किसी के दबाव में नहीं निष्पक्ष ढंग से कार्रवाई कर रही है। इस प्रकरण में कोई ढिलाई नहीं की जा रही है। तथ्यों के आधार पर ही कार्रवाई आगे बढ़ सकती है। शिक्षिका की पहचान कराने की पूरी कोशिश की जा रही है। बयान के बाद आगे की कार्रवाई उस हिसाब से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed