{"_id":"60f1cf008ebc3e05e87bb220","slug":"state-schools-sought-laboratory-report-maharajganj-news-gkp4021137140","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय विद्यालयों को प्रयोगशाला की मांगी गई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय विद्यालयों को प्रयोगशाला की मांगी गई रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय विद्यालयों को प्रयोगशाला की मांगी गई रिपोर्ट
महराजगंज। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालितराजकीय इंटर कॉलेज में प्रयोगशाला के स्थिति को सुधारने की पहल शुरू हो गई है। इसके लिए शासन ने विभाग को पत्र भेजकर प्रयोगशाला की स्थिति की रिपोर्ट मांगी है। संभावना है कि रिपोर्ट जाने के उपरांत न सिर्फ उसकी स्थिति सुधरेगी, बल्कि विद्यार्थी भी उसका लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
जिले में चार राजकीय इंटर कॉलेज व दो राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज हैं। प्रयोगशाला के लिए पहले चार विद्यालयों में कवायद तो हुई, मगर समय बीतने के बाद न सिर्फ उसका प्रयोग बंद हो गया बल्कि स्थिति भी बदहाल हो गई। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत राज्य परियोजना कार्यालय ने भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान व जीव विज्ञान की प्रयोगशाला की स्थिति को सुधारने का निर्णय लिया है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षकों से जानकारी मांगी जा रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि प्रयोगशाला के संबंध में प्रधानाचार्य शीघ्र रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।
इन बिंदुओं पर मांगी गई रिपोर्ट
प्रयोगशाला की वास्तविक स्थिति को देखने के लिए निर्धारित प्रारूप पर जो जानकारी मांगी गई है उसमें जिले का नाम, यू-डायस कोड, विद्यालय का नाम तथा तीनों विषय के प्रयोगशाला की वर्तमान स्थिति का विवरण शामिल है।