फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Started the morning with new energy, spent the day with enthusiasm

Maharajganj News: नई ऊर्जा के साथ सुबह की शुरुआत की, उमंग में बीता दिन

Mon, 01 Jan 2024 06:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 01 Jan 2024 06:41 PM IST
विज्ञापन
Started the morning with new energy, spent the day with enthusiasm
महराजगंज। नव वर्ष पर जिले में जश्न का माहौल रहा। गुब्बारों से सजी गाड़ियां सड़क पर दौड़ती रहीं। कोई दर्जिनिया ताल मगरमच्छ देखने गया तो कोई मंदिर में पूजा पाठ किया। नए साल की सुबह की शुरुआत नई ऊर्जा के साथ लोगों ने की। हर तरफ खुशियों का माहौल रहा। कुछ लोग वन क्षेत्र तो कुछ लोग नेपाल चले गए। दर्जिनिया ताल, मां बोकड़ा देवी, कुड़िया देवी मंदिर, गंडक टेल फाल, सोनाड़ी देवी मंदिर, रामग्राम, देवदह, मधवलिया रेंज, सोहगीबरवां समेत अन्य स्थानों पर लोग भ्रमण करने पहुंचे।
विज्ञापन


सोमवार सुबह नए साल की पहली सुबह शास्त्री नगर के केशव दुर्गा मंदिर पर मिले। उन्होंने कहा कि साल के पहले दिन की शुरुआत पूजा-पाठ कर मंगल कामना किया हूं। इसी तरह से अन्य लोग भी शहर के दुर्गा मंदिर पर पूजा करने पहुंचे। वन क्षेत्र के देवी स्थलों पर लोगों ने पूजाकर सभी के लिए मंगल कामना की। दिन में धूप होने पर जिले में पर्यटन स्थलोंं की ओर निजी साधनों से गए। गाड़ियों को गुब्बारों से सजाते हुए हैप्पी न्यू इयर लिखा हुआ था। शहर में हनुमानगढ़ी चौराहे पर कार से दोस्तों के साथ जा रहे नरेंद्र मिले। उन्होंने बताया कि साल के पहले दिन हंसी खुशी बिताना है। दर्जिनिया ताल जा रहा हूं। यहां से अन्य स्थानों पर दिन भर भ्रमण किया जाएगा। निचलौल रोड पर राकेश मिले। वह परिवार के सदस्यों के साथ सोहगीबरवा जा रहे थे। उन्होंने बताया कि कभी वहां गया नहीं हूं। जंगल का मनोरम दृश्य देखने की इच्छा है। मदनपुरा मां दुर्गा का दर्शन करने के बाद वहां जाउंगा। कलक्ट्रेट परिसर में डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क में धूप में बच्चों ने आनंद लिया।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि पार्क में व्यवस्था बेहतर होने के कारण लोगों की भीड़ लगी रही। पार्क को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। बच्चों को खेलने के लिए बेहतर व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेल फॉल पर नारायणी नदी के बीच पर्यटकों ने नाव का भी उठाया लुत्फ
निचलौल। नए साल के अवसर पर दर्जिनिया ताल और टेल फॉल पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी। साल के पहले दिन को यादगार बनाने में लोग कोई कसर नहीं छोड़ रहे थे। पर्यटक सुनील चौधरी, दीनानाथ, तूफानी सहानी, मुन्ना, बिंदेश कुशवाहा आदि ने कहा कि नए साल का जश्न मनाने के लिए सुबह से ही लोग कुड़िया, दर्जिनिया, टेल फॉल सहित स्थलों पर लोग उमड़ने लगे। पर्यटक जंगलों के बीच स्थित मां कुड़िया देवी का दर्शन करने के बाद दर्जिनिया ताल पहुंच मगरमच्छों का लुप्त उठाया। इतना ही नहीं टेल फॉल पर नारायणी नदी के बीच पर्यटकों नाव का भी लुत्फ उठाया।


पर्यटक स्थलों पर पुलिस रही तैनात
पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस के साथ गोताखोर भी तैनात रहे। पर्यटन स्थलों पर आने वाले वाहनों को पर्यटन स्थल से पहले लगे बैरियर पर ही रोक दिया जा रहा था। इसके अलावा पुलिस का नंबर भी सार्वजनिक किया गया था, ताकि जरूरत पड़ने पर सीधे संपर्क किया जा सके। सुरक्षा में 10 उपनिरीक्षक, 20 पुरुष और 10 महिला कांस्टेबल के साथ ही सात गोताखोर की तैनाती की गई थी। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त होने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed