{"_id":"6732605203643d0bd903a246","slug":"stand-made-on-the-road-daily-quarrel-with-traders-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-135464-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सड़क को बना लिए स्टैंड, व्यापारियों से रोजाना नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सड़क को बना लिए स्टैंड, व्यापारियों से रोजाना नोकझोंक
Tue, 12 Nov 2024 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 12 Nov 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
सोनौली। कस्बे में इंडिया गेट के पास प्राइवेट कार, टेंपो और ई-रिक्शा चालकों ने सड़क के किनारे स्टैंड बना लिया है। इस कारण हमेशा जाम की स्थित बनी रहती है। दुकान के सामने जाम लगने के कारण इन चालकों से दुकानदारों से हमेशा नोक-झोंक होती रहती है। व्यापारियों ने इसकी शिकायत कई बार पुलिस अधिकारियों से की।
सोनौली व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने बताया कि एसएसबी और कस्टम की जांच के कारण इंडिया गेट से श्रीरामजानकी चौराहा तक मालवाहक और पर्यटन वाहनों के कारण जाम होता है। ऊपर से सड़क पर सवारी भरने के लिए लगे वाहनों के कारण जाम की स्थिति हो जाती है। दुकानदार सोनू साहू, भोला शर्मा, संजय गुप्ता ने कहा चालकों कों मना करने पर वह गाली-गलौज और मारपीट पर आमादा हो जाते हैं।
ईओ राहुल यादव का कहना है कि कई बार इनको सड़क पर सवारी भरने के लिए मना किया गया, स्टैंड बना हुआ है, फिर भी चालक मनमानी करते रहते हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।