फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   staged dharna, work boycot

तबादले से नाराज कर्मियों ने दो घंटे किया कार्य बहिष्कार

Wed, 27 Jul 2022 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
staged dharna, work boycot
तबादले से नाराज कर्मियों ने दो घंटे किया कार्य बहिष्कार
विज्ञापन

महराजगंज। तबादले से नाराज कर्मचारियों ने मंगलवार को दो घंटे कार्य बहिष्कार जिला अस्पताल में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि तबादला गलत तरीके से किया गया है। यह आंदोलन 30 जुलाई तक जारी रहेगा।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि कार्मिक विभाग की स्थानांतरण नीति 2022-23 के अनुसार, स्वास्थ्य निदेशालय की ओर से तबादला नहीं किया गया है। गलत तरीके से सूची तैयार कर स्वास्थ्य निदेशक को दी गई थी। उसे निरस्त किया जाना जरूरी है। सूची निरस्त न होने बीते 14 जुलाई को घेराव किया गया था। तबादला निरस्त नहीं किया गया, तो 20 जुलाई से 25 जुलाई तक काली पट्टी बांधकर विरोध किया गया। 26 जुलाई को दो घंटे कार्य बहिष्कार कर विरोध किया गया।
विज्ञापन

डिप्लोमा फार्मासिस्ट संघ के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने कहा कि जब तक तबादला निरस्त नहीं होगा, यह आंदोलन जारी रहेगा। प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ संघ के अध्यक्ष देवेश पांडेय ने कहा कि कोरोना काल में जान की बाजी लगाकर मरीजों की जांच की गई, इसके बाद भी कर्मचारियों के हित का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। इस मौके पर जहीर अहमद, आशुतोष कुमार, मसऊद, शैलेश, रजनीकांत, अमरनाथ गुप्ता, अमरेश, जयप्रकाश, रामदवन, विनोद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed