फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   SSB soldiers will donate blood in 66th Vahini camp premises

Maharajganj News: एसएसबी 66 वीं वाहिनी कैंप परिसर में रक्तदान करेंगे जवान

Fri, 14 Jun 2024 04:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 14 Jun 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
SSB soldiers will donate blood in 66th Vahini camp premises
महराजगंज। विश्व रक्तदाता दिवस पर शुक्रवार को सुबह 10 बजे से नौतनवा एसएसवी 66 वीं वाहिनी कैंप परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। एसएसबी के जवान रक्तदान करेंगे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डाॅ. एपी भार्गव ने बताया कि जिला अस्पताल से टीम निर्धारित समय पर एसएसबी कैंप परिसर में पहुंचेगी। इसके लिए जिम्मेदारी सौंप दी गई है। रक्त दान शरीर के लिए लाभदायक है। रक्तदान तमाम बीमारियों से सुरक्षित रखता है। रक्त लेने के बाद उसकी जांच की जाती है। इस दौरान यदि कोई बीमारी निकलती है तो संबंधित को जानकारी देकर इलाज की सुविधा मुहैया कराई जाती है। एक यूनिट रक्तदान से दाता का कुछ नहीं बिगड़ता, लेकिन उसके ऐसा करने से किसी घर में खुशियां जरूरत लाई जा सकती हैं।
विज्ञापन

18 से 60 साल के बीच उम्र, वजन 45 किलोग्राम से ज्यादा और हीमोग्लोबिन 12.5 फीसदी है तो आप रक्तदान करने के पात्र हो जाते हैं। ब्लड बैंक के डॉ.अनिकेत रंजन ने बताया कि एक बार में 350 मिलीग्राम खून लिया जाता है। रक्तदाता तीन माह बाद फिर रक्तदान कर सकता है। रक्तदान से होने वाली खून की हुई कमी 24 घंटे में पूरी हो जाती है। एक यूनिट रक्त देने से शरीर पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता, लेकिन एक किसी की जान जरूर बच सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed