फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   SSB returned Indonesian woman coming to Maharajganj from Nepal border

Maharajganj News: नेपाल सीमा से भारत में प्रवेश कर रही थी इंडोनेशिया की महिला, भारतीय एजेंसियों ने लौटा दिया

Wed, 24 Apr 2024 11:52 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Published by: रोहित सिंह Updated Wed, 24 Apr 2024 11:52 AM IST
विज्ञापन
SSB returned Indonesian woman coming to Maharajganj from Nepal border
एसएसबी ने पूछताछ के बाद इंडोनेशिया की महिला को वापस नेपाल भेज दिया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

भारत- नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर पर एसएसबी और आब्रजन विभाग ने जांच के दौरान इंडोनेशिया की एक महिला को हिरासत में ले लिया। महिला के पास भारत में प्रवेश के लिए वैध कागजात नहीं थे। जबकि नेपाल में रहने के कागजात पाए गए। पूछताछ के बाद अधिकारियों ने उसे वापस नेपाल पुलिस को सौंप दिया है।

विज्ञापन


मंगलवार देर रात भारत-नेपाल सीमा सोनौली के मेन गेट पर एसएसबी और आब्रजन अधिकारी रूटीन जांच कर रहे थे। इस दौरान नेपाल से भारतीय सीमा में प्रवेश करते समय एक विदेशी महिला को जांच के दौरान इमिग्रेशन कार्यालय सोनौली के अधिकारियों द्वारा रोककर उसके प्रपत्रों की जांच की गई, जिसमें महिला का नाम इसनैनी जन्मतिथि(15-12-1983) पासपोर्ट नंबर (C6622254) पासपोर्ट जारी (26-02-2020) पासपोर्ट समाप्ति (26-02-2025) राष्ट्र इंडोनेशिया पाया गया।
विज्ञापन


पासपोर्ट जारी स्थान -जकार्ता इंडोनेशिया, होना पाया गया। ज्ञात हुआ कि वीजा की वैधता तिथि समाप्त हो गई थी, और उक्त विदेशी महिला द्वारा इमिग्रेशन कार्यालय बेलहिया जिला रुपन्देही नेपाल पर वीजा समाप्ति के उपरांत जुर्माना/शुल्क बिना जमा किए ही भारत में प्रवेश कर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए इमिग्रेशन कार्यालय सोनौली जिला महराजगंज द्वारा रात्रि को पुनः जांच व वीजा क्लियरेंस के लिए इमिग्रेशन कार्यालय बेलहिया जिला रुपन्देही नेपाल को वापस किया गया। इंस्पेक्टर बेलहिया कृष्ण कुमार विस्ट ने बताया कि इंडोनेशिया की महिला को आब्रजन विभाग ने बेलहिया जिले के सुपुर्द किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed