फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   SSB jawan dies of illness in Ganeshpur of Farenda area

Maharajganj News: फरेंदा क्षेत्र के गनेशपुर में बीमारी से एसएसबी जवान की मौत

Sun, 10 Sep 2023 01:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
SSB jawan dies of illness in Ganeshpur of Farenda area
फरेंदा क्षेत्र के गनेशपुर में बीमारी से एसएसबी जवान की मौत
पंद्रह दिन पहले छुट्टी से आए थे सुनील, घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। क्षेत्र के गनेशपुर निवासी एसएसबी जवान सुनील यादव की बीमारी के कारण शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। जवान के मौत की खबर परिजनों को मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर पहुंचे एसएसबी के जवानों व अधिकारियों ने मृत जवान को गार्ड ऑफ आनर दिया। उनका अंतिम संस्कार करमैनी घाट पर कर दिया गया।
फरेंदा क्षेत्र के गनेशपुर निवासी सुनील यादव 2009 में एसएसबी में भर्ती हुए। वर्तमान में 15वीं बटालियन एसएसबी काजल गांव असम में तैनात थे। करीब पंद्रह दिन पूर्व छुट्टी लेकर घर आए थे। शुक्रवार को ही वह ड्यूटी पर जाने वाले थे कि उसी दौरान करीब सात बजे रात में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उनको एक स्थानीय निजी अस्पताल में लेकर आए। जहां पर इलाज के बाद हालत में सुधार नहीं हुआ तो गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया। जहां पर हालत और बिगड़ने के बाद डाॅक्टरों ने लखनऊ ले जाने की सलाह दी। लखनऊ ले जाते समय सुबह करीब चार बजे उनकी मौत हो गई। जहां से मृत शरीर को घर लाया गया। एसएसबी जवान के मौत की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के दो बेटी दिव्या 12 व साक्षी 5 व बेटा नेहाल 10 वर्ष हैं। पति की मौत के बाद पत्नी ममता रो-रो कर बेसुध हो रही हैं। वहीं मां ज्ञानमती, पिता चंद्रिका व दो बहनों में गुंजा व वंदना का रो-रो कर बुरा हाल हैं।
विज्ञापन

------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय सम्मान के साथ साथी को विदा किया तो छलक पड़े आंसू
- एसएसबी जवान सुनील यादव की मौत की खबर साथियों को मिली तो 43वीं वाहिनी सिद्धार्थनगर की टीम में इंस्पेक्टर उमेश सिंह, हेड कांस्टेबल उपेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार मौर्या सहित कई जवान उनके पैतृक निवास पर पहुंचे। जहां पर उनके शरीर पर तिरंगा में लपेटते समय उनकी आंखें भी भर आईं। साथियों ने जवान को गार्ड ऑफ आनर देकर अंतिम विदाई दी। वहां पर मौजूद लोगों के आंखों से आंसू आ गए। दोनों भाइयों में विनोद व संदीप ने कंधा दिया। सूचना पर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राजेश जायसवाल, चुन्नू दूबे आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed