फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   SSB jawan dies due to trailer collision

महाराजगंज: ट्रेलर की टक्कर से एसएसबी जवान की मौत

Wed, 15 Feb 2023 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 15 Feb 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
SSB jawan dies due to trailer collision
पनियरा। क्षेत्र के हरखपुरा गांव के पकड़पुरा टोला निवासी एसएसबी जवान दुर्गेश यादव (32) की गोरखपुर के पीपीगंज कस्बे में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा है। पुलिस के अनुसार, दुर्गेश वर्तमान में एसएसबी कैंप बहराइच में तैनात थे। वह चार फरवरी को तैनाती स्थल से छुट्टी लेकर भांजी की शादी में शामिल हाेने के लिए घर आए थे। 13 फरवरी को कपड़े खरीदने के लिए बाइक से पीपीगंज गए थे। इसी दौरान मंगलवार सुबह करीब नौ बजे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्गेश तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। पिता शिवपूजन यादव गांव में खेती करते हैं। मृत जवान की पत्नी जलसा और दो बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक पीपीगंज दीपक कुमार सिंह का कहना है कि ट्रेलर को कब्जे में लिया गया है। मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

भाई को सेना में अधिकारी बनाना चाहते थे दुर्गेश
पनियरा। एसएसबी जवान दुर्गेश यादव की मां सरस्वती देवी रो-रोकर बार बार बेहोश हो रही थीं। लोग उन्हें ढांढ़स बंधाने में जुटे रहे। उन्होंने बताया कि बेटा बहुत मेहनती और साहसी था। वह अपने छोटे भाई हरिकेश यादव को सेना में अधिकारी बनाना चाहता था। भाई को दौड़ लगाने के लिए प्रेरित करता था। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed