फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   SSB JAWAN attack himself with Knif

एसएसबी जवान ने खुद को मारा चाकू, अस्पताल में भर्ती

Fri, 20 Aug 2021 06:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 06:41 PM IST
विज्ञापन
SSB  JAWAN  attack himself  with Knif
एसएसबी जवान ने खुद को मारा चाकू, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

नौतनवां (महराजगंज)। सशस्त्र सीमा बल की 66 वीं वाहिनी के दोमुहान घाट स्थित एसएसबी मुख्यालय पर तैनात एक एसएसबी के जवान ने शुक्रवार की सुबह खुद को चाकू मार लिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी जवानों की नजर पड़ी तो कार्यवाहक कमांडेंट बरजीत सिंह द्वारा अन्य जवानों के सहयोग से घायल जवान को आनन-फानन में नगर के बनैलिया मंदिर के निकट एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां जवान का इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक एसएसबी जवान मुकेश वर्मा (29) निवासी हीरानगर (जम्मू) नौतनवां के दोमुहान घाट स्थित मुख्यालय पर आरक्षी के पद पर तैनात है। मुकेश पारिवारिक कलह को लेकर बीते कई दिनों से मानसिक तनाव में है। जिसका इलाज भी चल रहा है। इसी बीच शुक्रवार की सुबह उक्त जवान ने एकाएक कैंप में ही खुद को चाकू मार लिया। चाकू सीने और पेट के बीच में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कैंप में तैनात अन्य जवानों की नजर उस पर पड़ी तो एसएसबी अधिकारियों द्वारा घायल को नौतनवां में बनैलिया मंदिर के पास मौजूद एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां अब जवान की स्थिति में सुधार और वह खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

एसएसबी की 66 वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट बरजीत सिंह का कहना है कि जवान मुकेश वर्मा पारिवारिक कलह को लेकर काफी दिनों से अवसाद में है। जिसका इलाज भी चल रहा है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को उसने एकाएक खुद को चाकू मार लिया। जानकारी होते ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां उसका इलाज चल रहा है अभी वह खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक माह की छुट्टी के बाद लौटे
जम्मू के हीरानगर के रहने वाले मुकेश नौतनवां में एसएसबी 66 वीं वाहिनी में बीते एक साल से तैनात हैं। वह गत 11 मई को एक महीने की छुट्टी के बाद ड्यूटी पर लौटे हैं। आने के बाद से ही वह मानसिक रूप से ज्यादा परेशान रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed