{"_id":"6894fcd0de5b7ce48909689b","slug":"ssb-caught-thai-woman-who-was-infiltrating-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-156634-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: घुसपैठ कर रही थाईलैंड की महिला को एसएसबी ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: घुसपैठ कर रही थाईलैंड की महिला को एसएसबी ने पकड़ा
Fri, 08 Aug 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
खनुआ/सोनौली। नेपाल सीमा की पगडंडी से भारत में प्रवेश कर रही थाईलैंड की एक महिला और सरहद पार कराने के आरोप में दो युवकों को एसएसबी ने गिरफ्तार कर लिया। बाद में सोनौली पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध केस दर्ज कर न्यायालय चालान कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार की सुबह करीब पांच बजे एसएसबी डंडा हेड कंपनी कमांडर को सूचना मिली कि एक विदेशी महिला पगडंडियों के रास्ते भारत में अवैध रूप से घुसपैठ कर कार से गोरखपुर जा रही है।
सूचना के बाद जवानों ने कुनसेरवा बाईपास के आगे महुअवा चौराहे पर वाहनों की जांच शुरू कर दी। इसी बीच एक कार सोनौली की तरफ से आती हुई दिखी। जवानों ने कार को रोककर महिला के साथ गाड़ी में बैठे एक युवक और चालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में महिला ने अपना बीजा पासपोर्ट दिया, जिस पर उसका नाम सुपारपोज उम्र 43 वर्ष, निवासी थाईलैंड अंकित था। महिला के पास भारत का वीजा भी मिला। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह पांच अगस्त को थाईलैंड से नेपाल पहुंची थी।
नेपाल से बिना आर्वजन आव्रजन के भारतीय सीमा में अवैध रास्ते से प्रवेश की। महिला ने बताया कि गाड़ी में बैठे कैलास ने उसे फोन के माध्यम से रास्ता बता कर यहां तक लाया है और उसी ने मेरे लिए गोरखपुर तक गाड़ी बुक कराई थी।
कोतवाल अजित प्रताप सिंह ने बताया कि विदेशी महिला सुपारपोज थाईलैंड की रहने वाली है। उसके पास वीजा और पासपोर्ट है। मगर आरोप है कि उसने नेपाल से बिना डिपार्चर के भारत में अवैध रास्ते से प्रवेश करने की कोशिश की है।
बॉर्डर पार कराने में सहयोग करने वाले कैलास यादव निवासी पुरुषोत्तम परसामलिक और चालक इंदू उर्फ वसीम निवासी कोल्हुई के खिलाफ एसएसबी 66 वाहिनी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर न्यायालय चालान किया गया।