फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Spies cycled against inflation

बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ सपाइयों ने चलाई साइकिल

Thu, 05 Aug 2021 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Spies cycled against inflation
कलेक्ट्रेट परिसर में साइकिल लेकर पहुंचे सपा कार्यकर्ता। - फोटो : MAHARAJGANJ
बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ सपाइयों ने चलाई साइकिल
विज्ञापन

महराजगंज। छोटे लोहिया के नाम से मशहूर जनेश्वर मिश्र की जयंती पर बृहस्पतिवार को जिले की सभी तहसीलों पर समाजवादी साइकिल यात्रा निकाली गई। यह साइकिल यात्रा बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, पुलिस उत्पीड़न आदि के खिलाफ निकाली गई थी। कार्यकर्ताओं ने सपा सरकार की उपलब्ध्यिां गिनाईं और भाजपा सरकार की आलोचना की।
सदर तहसील मुख्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन के नेतृत्व में साइकिल यात्रा को पूर्व सांसद आलोक तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। परतावल, शिकारपुर, पनियरा, पकड़ी, रेंज चौराहा, बागापार, चौक बाजार, सिंदुरिया आदि स्थानों पर भी साइकिल रैली निकली। इस दौरान मुख्य रूप से सपा पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव, पूर्व विधायक श्रीपति आजाद, विंद्रेश कनौजिया, कृष्ण भान सिंह सैंथवार, ध्यानेश्वर मणि, निर्मेष मंगल, अतुल पटेल, जितेंद्र यादव, जगदंबा गुप्ता, सुमन ओझा, राहुल मिश्रा, दीनबंधु यादव दीपू आदि शामिल रही।
विज्ञापन

फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार सपा नेता रामप्रकाश सिंह सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ अपने आवास से साइकिल यात्रा निकाल कर क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ छतरी चौराहा, भैया फरेंदा सहित तमाम जगहों का भ्रमण कर सरकार की नीतियों का विरोध किया। इस दौरान शिवप्रकाश यादव, विभूति पांडेय, इम्तियाज आदि मौजूद रहे। पूर्व विधायक विनोद तिवारी ने कस्बे का भ्रमण करते हुए एक मैरिज हॉल पहुंचे। यहां साइकिल यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। पूर्व चेयरमैन विनोद गुप्ता, सैयद अरशद, परशुराम निषाद, गंगाराम यादव, अशोक यादव, अमित चौबे, रामलौट आदि कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद आलोक तिवारी का स्वागत करते हुए साइकिल यात्रा निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार दामोदरी पोखरा स्थित विष्णु मंदिर से सपा की साइकिल यात्रा निकली। साइकिल यात्रा विष्णु मंदिर से शुरू होकर घोड़हवां चौराहा, मेन तिराहा, कटरा चौराहा होते हुए यादव चौराहा, मेन मार्केट, चिउटहा चौराहे पर पहुंची। इस दौरान सपा कार्यकर्ता विद्यासागर यादव, गौरीशंकर गुप्ता, शिवनाथ मद्धेशिया, कैलाश प्रजापति, अयूब खान, शमशाद आलम, सुनील कुमार मद्देशिया, आशुतोष आदि मौजूद रहे।
नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार पूर्व विधायक कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा निकाली। रतनपुर से साइकिल यात्रा तहसील पहुंची। इस दौरान बलराम यादव, बबलू यादव, राजू दुबे, महेश सिंह, मुन्नू श्रीवास्तव, राधारमण चौधरी आदि मौजूद रहे।

घुघली प्रतिनिधि के अनुसार पूर्व विधायक सुदामा प्रसाद ने घुघली में साइकिल यात्रा निकाली। बासपार मिश्र, ढेकहि , बसंतपुर, अमोढ़ा, चैनपुर, भुवना भुवनी का कार्यकर्ताओं से साइकिल से भ्रमण कर सरकार की गलत नीतियों के बारे में जनता को बताया। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय प्रसाद, जगदीश मिश्र, जय नरायन यादव, राम सवारे, रविंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed