फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Special worship was done at Devdah Stupa on International Bhikkhuni Day

Maharajganj News: अंतरराष्ट्रीय भिक्खुणी दिवस पर देवदह स्तूप पर की गई विशेष पूजा

Mon, 08 Sep 2025 01:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Special worship was done at Devdah Stupa on International Bhikkhuni Day
लक्ष्मीपुर। नौतनवा तहसील क्षेत्र देवदह बनरसिहा कला में अंतरराष्ट्रीय भिक्खुणी दिवस पर विशेष पूजा अर्चना कार्यक्रम रविवार को आयोजित किया गया। प्राचीन बौद्ध स्तूप बुद्धम शरणम गच्छामि से गूंज उठा।
विज्ञापन

धम्म प्रचारक सेवक संघ, तथागत परमिता संघ महाराष्ट्र एवं देवदह रामग्राम बौद्ध विकास समिति नौतनवा के तत्वावधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय भिक्खुणी दिवस पर वंदना हुई। इस दौरान बौद्ध स्तूप की परिक्रमा की गई। इसके बाद बौद्ध भिक्षुओं और धर्मावलंबियों ने स्तूप की पूजा अर्चना की। बौद्ध स्थल बुद्धम शरणम गच्छामि के मंत्र से गूंज उठा। समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र राव ने कहा कि आज ही के दिन भाद्रपद पूर्णिमा के दिन बैशाली में प्रथम भिक्खुणी महा प्रजापति गौतमी को सर्वप्रथम प्रवज्जित कर बौद्ध धर्म ग्रहण कराया गया था।
विज्ञापन

कार्यक्रम में त्रिशरण, पंचशील व अन्य बौद्ध संस्कार बौद्ध भिक्षुओं ने किया। इस अवसर पर धम्मपाल, महिपाल, महेन्द्र जायसवाल, लक्ष्मीचन्द पटेल, सन्तराम, रोहित गौतम, शिवभुजा पांडेय, विजय लक्ष्मी गौतम, इंद्रेश, प्रिमाशु राव, अंजू माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed