फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   SP workers should set about strengthening the organization at the booth level.

Maharajganj News: बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने में जुट जाएं सपा कार्यकर्ता

Tue, 23 Jun 2026 02:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
SP workers should set about strengthening the organization at the booth level.
पार्टी कार्यालय पर आयोजित हुआ बैठक, संगठन की मजबूती को लेकर की चर्चा
विज्ञापन

महराजगंज। समाजवादी पार्टी कार्यालय में सोमवार को सदर विधानसभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सदर विधानसभा अध्यक्ष नौशाद आलम ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसआईआर प्रभारी ओम प्रकाश यादव रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए ओम प्रकाश यादव ने कहा कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को अभी से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने में जुट जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर बूथ अध्यक्षों और सेक्टर प्रभारियों की नियुक्ति कर संगठनात्मक ढांचे को सशक्त बनाया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर के बाद जारी अंतिम मतदाता सूची में कई खामियां हैं। उन्हें दुरुस्त कर अधिक से अधिक पीडीए समाज के लोगों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने का प्रयास किया जाना चाहिए। विशिष्ट अतिथि रजनीश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में छात्र, नौजवान और किसान लगातार उपेक्षा एवं अन्याय का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को उठाने और पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में पूर्व विधायक श्रीपति आजाद, पूर्व प्रत्याशी गीता रत्ना पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष रामलाल यादव, राजेश यादव, निरमेश मंगल, बिंद्रेश कनौजिया, मक्खू प्रसाद, प्रणय गौतम, दिलीप शुक्ला, यज्ञदत्त पासवान, अमरजीत साहनी और समीम खान सहित कई नेताओं ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर बब्बू शाही, विजय जायसवाल, अमरनाथ यादव, हीरालाल जख्मी, केशव जायसवाल, वरुण कुमार, नरेंद्र भारती, उमेश मिश्रा, अब्दुल्लाह सिद्दीकी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed