फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   sp visited police station

फरियादियों की समस्याओं का त्वरित करें समाधान : एसपी

Sat, 12 Mar 2022 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
sp visited police station
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित करें समाधान : एसपी
विज्ञापन

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने कोतवाली में आने वाले फरियादियों की समस्याओं का त्वरित समाधान करें। परिसर की सफाई ठीक ढंग से कराएं। क्षेत्र में होने वाली प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखने के साथ ही रात्रि गश्त तेज करें। हर छोटी बड़ी घटना होने पर त्वरित मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करें। दायित्व के प्रति लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसपी प्रदीप शनिवार दोपहर में सदर कोतवाली परिसर का निरीक्षण करने आए थे।
एसपी ने मेस, बैरेक, अभिलेखों के रखरखाव, असलहे, स्टोर रूम, शिकायतों के निस्तारण आदि के बारे में जानकारी ली। एसपी ने कहा कि वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाएं। लंबित विवेचना का निस्तारण समबद्ध करें। उन्होंने कहा कि गांव से सूचना तंत्र को मजबूत करें।
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज
निचलौल। पुलिस ने शनिवार को कोर्ट के आदेश पर एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार राय ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव की महिला ने कोर्ट में शिकायती पत्र दाखिल कर एक युवक पर चाकू के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। कोर्ट के आदेश पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

नशीली दवाओं के साथ एक गिरफ्तार
सोनौली। भारत नेपाल सीमा सोनौली के मुख्य मार्ग पर कस्टम कार्यालय के निकट पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान शनिवार को एक युवक के पास प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है। कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि नशीली दवाइयों के साथ सरोज महतो निवासी कर्वेपालन चौक, नेपाल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed