{"_id":"6a5d3225eb37552afe0d8d83","slug":"sp-to-raise-the-issue-of-the-young-scientists-death-in-the-assembly-and-parliament-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-181577-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: युवा वैज्ञानिक की मौत के मामले को विधानसभा और संसद में उठाएगी सपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: युवा वैज्ञानिक की मौत के मामले को विधानसभा और संसद में उठाएगी सपा
विज्ञापन
युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह के परिवार को पांच करोड़ रुपए और सरकारी नौकरी देने की मांग
पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल ने शनिवार देर रात सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को मामले से कराया अवगत
महराजगंज। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल ने शनिवार देर रात सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से फोन पर बातचीत कर युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह की संदिग्ध मौत के मामले से अवगत कराया। सुशील ने बताया कि शनिवार को राहुल के परिजन से उनके आवास पर मुलाकात के दौरान मिली जानकारी, परिवार की पीड़ा और स्थानीय लोगों की चिंताओं को अखिलेश यादव के सामने रखा।
सुशील टिबड़ेवाल ने बताया कि कोठीभार थाना क्षेत्र के असमन छपरा गांव निवासी युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह की 14 जुलाई को लखनऊ के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। घटना के बाद से परिजन लगातार मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र में भी इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश का माहौल है।
उन्होंने बताया कि अखिलेश यादव ने मामले को गंभीर बताते हुए आश्वासन दिया कि समाजवादी पार्टी इसे संसद और उत्तर प्रदेश विधानसभा दोनों सदनों में प्रमुखता से उठाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी राहुल सिंह की मौत की सीबीआई से निष्पक्ष जांच कराने, परिजनों को पांच करोड़ रुपये का मुआवजा देने और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग करेगी।
विज्ञापन
सुशील टिबड़ेवाल ने भरोसा दिलाया कि यदि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।