फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   SP MLA Irfan Solanki reached Maharajganj District Jail under tight security

Irfan Solanki: सिसकते हुए सपा विधायक कड़ी सुरक्षा में पहुंचे महराजगंज जिला कारागार, डबडबाई आंखें लिए गए अंदर

Wed, 21 Dec 2022 07:22 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 21 Dec 2022 07:22 PM IST
सार

सपा विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ एक महिला ने सात नवंबर 2022 को मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि विधायक ने कानुपर जाजमऊ की डिफेंस कॉलोनी में प्लॉट पर कब्जा करने के लिए उसके घर में आग लगा दी थी।

विज्ञापन
SP MLA Irfan Solanki reached Maharajganj District Jail under tight security
सपा विधायक इरफान सोलंकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर जेल से सपा विधायक इरफान सोलंकी को जिला कारागार महराजगंज में बुधवार शाम को कड़ी सुरक्षा के बीच लाया गया। उनके मीडिया कर्मियों ने बात करने की कोशिश की, लेकिन वह बगैर कुछ बोले ही सीधे गेट के अंदर चले गए। पुलिस गाडी में गेट तक जाने के दौरान वह सिसक रहे थे। आंसू छलके, लेकिन संभलते हुए आगे बढ़ गए। पुलिस की कड़ी सुरक्षा घेरे में रहे।

विज्ञापन

बुधवार को सपा विधायक को आने जानकारी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को लगी तो वे जिला जेल पहुंचे। गेट के सामने सड़क पर सभी उनके आने की प्रतिक्षा में जुटे रहे। निवर्तमान जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन, पूर्व विधायक श्रीपति आजाद, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव, राम मिलन, जितेंद्र यादव, विन्द्रेश कन्नौजिया आदि सपा नेता मौके पर पहुंचे। सपा नेताओं ने जान बुझकर परेशान करने के लिए सरकार सपा नेताओं पर केस दर्ज करा रही है। जेल प्रशासन के अनुसार सपा विधायक को जेल मैनुअल की सुरक्षा के अनुसार बैरक में रखा गया है। जिला अस्पताल के डॉ. भानू प्रताप सिंह ने कारागार पहुंचकर सपा विधायक का स्वास्थ्य परीक्षण किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

काले रंग का लोअर पहने थे सपा विधायक
काले रंग का लोअर, जूता और सफेद रंग का जैकेट पहने हुए सपा विधायक इरफान सोलंकी जेल की गाड़ी के नीचे उतरे। वह जेल में अंदर जाने के लिए कुछ देर गेट पर खड़े रहे। इसी जरूरी प्रक्रिया पूरी की गई। वह शांत भाव से खड़े रहे। पुलिस कर्मियों उनके आप पास सुरक्षा घेरा बनाकर खड़े रहे।

विज्ञापन

इस मामले में बंद हैं सपा विधायक
सपा विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ एक महिला ने सात नवंबर 2022 को मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि विधायक ने कानुपर जाजमऊ की डिफेंस कॉलोनी में प्लॉट पर कब्जा करने के लिए उसके घर में आग लगा दी थी। इस मामले में फरार होने के बाद विधायक इरफान सोलंकी ने कानपुर पुलिस आयुक्त कार्यालय में 2 दिसंबर को अपने भाई के साथ आत्मसमर्पण किया था। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने कानपुर में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों की गिरफ्तारी के बाद मिले फर्जी प्रमाणपत्र और विधायक का हस्ताक्षर किया हुआ पत्र भी मिला था। पुलिस ने इस मामले में भी विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed