फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   SP leader met teacher's family

शिक्षक के परिवार से मिले सपा नेता

Thu, 08 Sep 2022 12:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
SP leader met teacher's family
पीड़ित परिवार को ढांढ़स बंधाते सपा के पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा सहित प्रतिनिधिमंडल। - फोटो : MAHARAJGANJ
शिक्षक के परिवार से मिले सपा नेता
विज्ञापन

सूदखोरों की प्रताड़ना से तंग आकर प्रधानाध्यापक ने कर ली थी आत्महत्या
फरेंदा/धानी(महराजगंज)। क्षेत्र के झांगपार में सूदखोरों की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या किए प्रधानाध्यापक शिवकुमार विश्वकर्मा के घर बुधवार को समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिला। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये अहेतुक सहायता देने की मांग की।
सपा के प्रतिनिधि मंडल में पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा के नेतृत्व में पूर्व मंत्री पप्पू निषाद, पूर्व विधायक मोहसिन खान, विजय बहादुर यादव व निवर्तमान जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन शिक्षक के घर पहुंचे। जहां पर मृतक शिक्षक की पत्नी सरस्वती देवी, बेटी नंदनी, नंदिका व बेटे अमन व अमर कुमार से मिले। परिवार को न्याय का भरोसा दिलाते हुए पार्टी परिवार के साथ खड़ा होने की बात कही।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेशानुसार प्रतिनिधि मंडल पहुंचा है। पूर्व मंत्री ने पुलिस अधीक्षक से मोबाइल पर वार्ता कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि घटना के चार दिन बीतने के बाद भी आरोपी घूम कर परिवार के लोगों को धमकी दे रहे हैं। जिसके कारण लोग सहमे हुए हैं। ऐसे में उनको पुलिस सुरक्षा दिलाई जाए। इस दौरान पूर्व चेयरमैन विनोद गुप्ता, महेंद्र चौहान, अमित चौबे, परशुराम निषाद, राहुल शर्मा, सरयू यादव, रामललित मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
फोटो
आरोपियों के खिलाफ कब चलेगा बाबा का बुलडोजर: पूर्व मंत्री
फरेंदा। पीड़ित परिवार के साथ अन्याय हुआ। आरोपियों की प्रताड़ना से तंग आकर शिक्षक ने खुदकशी की जिससे पूरा परिवार टूट गया। परिजन दहशत में हैं। आरोपी धमकी दे रहे हैं। प्रशासन गिरफ्तारी के बजाय उनको बचाने में जुटा है। सरकार का कोई भी जनप्रतिनिधि उनका हाल जानने नहीं पहुंचा। यह बात पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा ने फरेंदा में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
पूर्व मंत्री ने कहा शिक्षक की मौत मानवता को झकझोर कर रख दी। चार दिन बीतने के बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। प्रशासन सरकार के दबाव में सही जवाब नहीं दे रहा है। बुलडोजर की सरकार आरोपियों पर कब बुलडोजर चलाएगी। सरकार की नियत में खोट है। जरूरत पड़ी तो पूर्व मुख्यमंत्री भी पीड़ित परिवार से मिल सकते हैं। पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए सपा सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ेगी।

------
सूदखोरी के मामले में चार सितंबर की रात में विद्यालय के कमरे में शिक्षक की आत्महत्या के तीन आरोपियों में बुधवार को एक आरोपी ने न्यायालय में समर्पण किया है। अन्य दो आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-कोमल प्रसाद मिश्र, सीओ फरेंदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed