फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   SP is furious over taking Akhilesh into custody

अखिलेश को हिरासत में लेने पर भड़के सपाई

Mon, 04 Oct 2021 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
SP is furious over taking Akhilesh into custody
कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन के बाद एडीएम को ज्ञापन सौंपते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : MAHARAJGANJ
अखिलेश को हिरासत में लेने पर भड़के सपाई
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट पर कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, जगह-जगह सतर्क रही पुलिस
लखीमपुर खीरी घटना के आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
महराजगंज। लखीमपुर खीरी में आंदोलनकारी किसानों को गाड़ी से कुचलकर मौत के घाट उतारने के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। किसानों के समर्थन में आवाज बुलंद करने पर लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को हिरासत में लेने पर जिले में सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर गुस्से का इजहार किया। नौतनवां कस्बे के अलावा कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोध नारे लगाए। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस जगह-जगह सतर्क रही।
सपा जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन के नेतृत्व सोमवार दोपहर में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट रवाना हुए तो पुलिस सतर्क हो गई। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम पवन वर्मा को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाय, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जल्द रिहा किया जाए। मृत किसानों के परिजनों को दो करोड़ की मदद और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, किसान विरोधी तीनों कृषि कानून को वापस लेने। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को तत्काल प्रभाव से मंत्री पद से बर्खास्त करने, आरोपितों के खिलाफ 302 के तहत विधिक कार्रवाई कर तत्काल जेल भेजने की मांग की गई।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व विधायक सुदामा प्रसाद, पूर्व विधायक विनोद मणि त्रिपाठी, रामलाल यादव, आमिर खान, विंद्रेश कन्नौजिया, ध्यानेश्वर मणि त्रिपाठी, जितेंद्र यादव, सैयद अरशद, प्रभु दयाल चौहान, सूरज यादव, राजेश निषाद, अमरजीत साहनी, अमरनाथ यादव, अतुल पटेल, विजय जायसवाल, मदन गोपाल यादव, सुमन ओझा, महेंद्र नंद जायसवाल, वसीम अकरम, अशफाक, तय्यब अली, रियाज उल हक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार लखीमपुर खीरी में किसानों के साथ घटित घटना के विरोध में सोमवार को सपा नेता व पूर्व सांसद कुंवर अखिलेश सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गांधी चौक पर पहुंचे, यहां धरना देकर आरोपितों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की। पूर्व विधायक कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह, प्रधान संघ के अध्यक्ष बबलू यादव, बलराम यादव, राजू दुबे, महेश सिंह, संजय सिंह, मुन्नू श्रीवास्तव, अमित यादव, रवींद्र उर्फ राजा मौजूद रहे।

प्रदर्शन के दौरान कस्बे में लगा जाम
नौतनवां। लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में कस्बे के गांधी चौक पर सपा कार्यकर्ताओं के धरना-प्रदर्शन के दौरान कस्बे में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। वाहनों की रफ्तार थमकर कतारों में बदल गई। करीब एक घंटे तक लोग जाम से छुटकारा पाने के लिए मशक्कत करते रहे। सीओ कोमल प्रसाद मिश्र कस्बे में लगे जाम को हटवाते हुए नजर आए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed