फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sound, pads and laser lights are fixed at rates, DJs are brought from outside.

Maharajganj News: साउंड, पैड व लेजर लाइट तय करते रेट, बाहर से मंगाए जाते हैं डीजे

Mon, 06 Oct 2025 12:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Sound, pads and laser lights are fixed at rates, DJs are brought from outside.
महराजगंज। डीजे के शोर पर अंकुश लगाने के लिए नियम तो बनाए गए हैं लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता के कारण नियमों का पालन नहीं हो रहा है। जिले में के डीजे संचालकों का न तो पुलिस के पास रिकार्ड है और न ही प्रशासन के पास। साउंड, पैड और लेजर के आधार पर डीजे के दाम तय होते हैं। मांग के अनुसार, बाहर के शहरों से भी डीजे मंगाए जाते हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद महराजगंज में कुल 12 से अधिक डीजे संचालक हैं जिनकी बुकिंग डीजे के साउंड पैड व लेजर लाइट की रोशनी से तय होती है। अधिक दक्षता का साउंड पैड व सतरंगी लेजर लाइट वाले डीजे की तीन घंटे की बुकिंग 10 हजार से शुरू होती है जो 20 हजार तक जाती है। सहालग कम लेेकिन दुर्गा और लक्ष्मी पूजा महोत्सव के विसर्जन कार्यक्रम में डीजे की डिमांड जबरदस्त रहती है। लग्न में एक-एक संचालक को दो से तीन बुकिंग मिलती है जो धार्मिक व मांगलिक कार्यक्रमों में डीजे की डिमांड बताने को पर्याप्त है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के डीजे संचालक लल्लू के मुताबिक, उनके यहां धार्मिक और मांगलिक आयोजन के लिए डीजे बुक होते हैं। अधिकतर बुकिंग मुख्यालय, निचलौल, चौक, घुघली की बुक होती है। विसर्जन में तीन घंटे डीजे साउंड की बुकिंग 10 हजार रुपये से शुरू होती है। दुर्गा महोत्सव में 13 समितियों ने बुकिंग कराई थी। एक ही दिन अधिक बुकिंग मिलने पर बाहर से भी सिस्टम मंगाना पड़ता है। लक्ष्मी पूजा के विसर्जन में अबतक 23 की बुकिंग की गई है। अनुमति के जिम्मेदारी समिति की होती है। विसर्जन के दिन तीन से चार घंटे डीजे बजाने के लिए वाहन व लेबर खर्च खुद वहन करना पड़ता है। एक बुकिंग से तीन से चार हजार रुपये की बचत होती है। डीजे के मार्केट में हर बार कुछ नया दिखाना पड़ता है चाहे यह साउंड की क्वालिटी हो अथवा म्यूजिक का बेस। विसर्जन में श्रद्धालु तेज आवाज की डिमांड करते हैं जिससे तेज बजाने की मजबूरी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजे कारोबारी राजन ने बताया कि उनके यहां अधिकतर शादी-विवाह की बुकिंग आती है। इसमें द्वार पूजा, जयमाल पंडाल में डांसिंग फ्लोर का इंतजाम किया जाता है। एक दिन की बुकिंग 10 से 12 हजार तक की होती है। सात से आठ हजार रुपये में भी बुकिंग की जाती है।
-----------
सहालग में बाहरी डीजे का क्रेज
- डीजे कारोबारी नवीन गुप्ता ने बताया शादी-विवाह में बारात की अगवानी के लिए डीजे गोरखपुर, मेरठ, मुरादाबाद मंगाने की सुविधा भी स्थानीय कारोबारी देते हैं। इसमें दो से तीन हजार वॉट पॉवर वाले बेस और छह टॉप पैड होते हैं। विदेशी मशीनों की मदद से इनकी आवाज में धमक रहती है। बेस, एम्पलीफायर, ऑडियो मिक्सर, स्पीकर और लाइट इनमें रहती है। एक बुकिंग 20 से 25 हजार पड़ती है। दूरी के आधार पर बाहरी डीजे की बुकिंग स्थानीय डीजे कारोबारी कमीशन के लिए करते हैं।
----------
बीमार, वृद्ध और बच्चों के लिए है तेज आवाज खतरनाक
- जिला अस्पताल के ईएनटी डाॅ. अनिरुद्ध ने बताया कि तय मानक से तेज आवाज से कान के अंदर की कोशिकाएं प्रभावित होती हैं। इससे श्रवण शक्ति पर प्रभाव पड़ता है जिससे स्थाई और अस्थायी दोनों तरह का बहरापन हो सकता है। 120 डेसिबल की आवाज ब्लड प्रेशर बढ़ा देती है जो हृदय रोगियों और बीपी में जानलेवा हो सकती है। यह साइलेंट हार्ट अटैक की श्रेणी का माना जाता है।

---------
कोट
न्यायालय, अस्पताल, शिक्षण संस्थान के 100 मीटर के दायरे में तेज ध्वनि प्रतिबंधित है। अगर कोई उलंघन करता है तो डायल 112 अथवा निकटतम थाने में कंप्लेन किया जा सकता है। पुलिस मौके पर पहुंचकर शोर बंद कराती है। रात्रि 10 बजे से सुबह पांच बजे तक सार्वजनिक क्षेत्रों में डीजे न बजाने के नियम प्रभावी हैं जिन्हें तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जाती है। सोमेंद्र मीणा, पुलिस अधीक्षक, महराजगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed