{"_id":"5eda7da78ebc3e906b602e9d","slug":"sonauli-transport-agent-association-on-strike-maharajganj-news-gkp353701273","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनौली ट्रांसपोर्ट एजेंट एसोसिएशन ने शुरू की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनौली ट्रांसपोर्ट एजेंट एसोसिएशन ने शुरू की हड़ताल
विज्ञापन

सोनौली। भारत नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर पर शुक्रवार की सुबह से सोनौली ट्रांसपोर्ट एवं एजेंट एसोसिएशन की हड़ताल शुरू हो गई। दोनों देशों के प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने कई बार प्रयास किया लेकिन वार्ता विफल रही। कलमबंद हड़ताल के चलते शुक्रवार को भारत से नेपाल ट्रक नहीं जा सके।
एसोसिएशन के अध्यक्ष आर के गुप्ता ने बताया कि नेपाल कस्टम में भारतीय एजेंट और ट्रांसपोर्ट को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। बिना किसी भेदभाव के पूर्व की भांति नेपाल कस्टम में जाने की अनुमति दी जाए। उन्होंने बताया कि नेपाल कस्टम में एजेंटों को कार्य करने के लिए नेपाली नागरिकता की बात कही जा रही है। यह संभव नहीं है। समर्थन में उतरे नगर पंचायत अध्यक्ष के पति सुधीर त्रिपाठी, भैरहवा विधायक संतोष पांडेय, कस्टम चीफ नेपाली प्रशासन एवं भारतीय स्थानीय अधिकारियों की एक बैठक पुलिस चौकी ने हुई जिसमें कोई नतीजा नहीं निकल पाया। इस मौके पर संजय कुमार, पुनीत अग्रहरी, संतोष जायसवाल, भोला गुप्ता, बबलू श्रीवास्तव, सन्नी गुप्ता, सहजादे, वकील अहमद, सेराज अहमद आदि मौजूद रहे।