फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sonauli Roadways Bus Station will be modernized at a cost of Rs 100 crore.

Maharajganj News: सौ करोड़ की लागत से सोनौली रोडवेज बस स्टेशन का होगा आधुनिकीकरण

Wed, 15 Apr 2026 02:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Sonauli Roadways Bus Station will be modernized at a cost of Rs 100 crore.
परिवहन मंत्री ने पत्र भेजकर दी जानकारी, क्षेत्र में खुशी का माहौल
विज्ञापन

टेंडर जल्द, पीपीपी मॉडल से पूरी होगी यह परियोजना : ऋषि त्रिपाठी
सोनौली। नेपाल सीमा स्थित सोनौली का रोडवेज बस स्टेशन अब एक नए रूप में विकसित किया जाएगा। करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से बस स्टेशन का आधुनिकीकरण कर इसे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया जाएगा। यह परियोजना को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के तहत अमली जामा पहना जाएगा।

प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने नौतनवा के विधायक ऋषि त्रिपाठी को पत्र भेजकर इस परियोजना की जानकारी दी। इस खबर से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। नई योजना के तहत सोनौली बस स्टेशन में वातानुकूलित प्रतीक्षालय, आधुनिक टिकट काउंटर, स्वच्छ शौचालय, शुद्ध पेयजल व्यवस्था, डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड, सीसीटीवी निगरानी, बेहतर पार्किंग व्यवस्था और सुदृढ़ सड़क संपर्क जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित होने के कारण सोनौली का यह बस स्टेशन विशेष महत्व रखता है। यहां से रोजाना बड़ी संख्या में यात्री भारत और नेपाल के बीच आवागमन करते हैं।
विज्ञापन

आधुनिक सुविधाओं से लैस होने के बाद यात्रियों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी और सीमा क्षेत्र के पर्यटन तथा व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। सोनौली नगर पंचायत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत-नेपाल का एक महत्वपूर्ण प्रवेश द्वार है। यहां देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशी पर्यटकों का भी निरंतर आना-जाना लगा रहता है। दिल्ली सहित कई राज्यों की परिवहन निगम की बसें यहां से नियमित रूप से संचालित होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ऋषि त्रिपाठी ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की फेज-2 बस स्टेशन विकास परियोजना के तहत इस योजना के लिए जल्द ही टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नागरिकों के सुझाव पर इस अत्याधुनिक बस स्टेशन की मांग की गई थी। उन्होंने यह भी बताया कि पीपीपी मॉडल पर बनने वाला यह आधुनिक बस टर्मिनल यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं प्रदान करेगा। साथ ही नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed