{"_id":"6ab6d92db02d2d4dcd039844","slug":"sonauli-kathmandu-route-blocked-by-landslide-in-nepal-travelers-and-traders-stranded-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-185833-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नेपाल में भूस्खलन से सोनौली-काठमांडो मार्ग बंद, यात्री-कारोबारी फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नेपाल में भूस्खलन से सोनौली-काठमांडो मार्ग बंद, यात्री-कारोबारी फंसे
Sat, 26 Sep 2026 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
- कृष्णभीर में भूस्खलन से आवागमन पूरी तरह ठप, नारायणगढ़-मुगलिंग-काठमांडो खंड पर वाहनों की लंबी कतार
सोनौली। नेपाल में लगातार बारिश के कारण सोनौली-काठमांडो के बीच सड़क यातायात फिर बाधित हो गया है। नारायणगढ़-मुगलिंग-काठमांडो सड़क खंड के कृष्णभीर में शुक्रवार को दोबारा भूस्खलन हुआ। इससे मुख्य मार्ग पूरी तरह बंद हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सोनौली से काठमांडो जाने वाले यात्री और मालवाहक वाहन रास्ते में फंस गए हैं।
कृष्णभीर क्षेत्र में पहले भी भीषण बाढ़ और भूस्खलन से सड़क को भारी नुकसान पहुंचा था। प्रशासन और सड़क विभाग की टीमों ने करीब 18 दिनों तक काम करके मार्ग को चालू कराया था। लेकिन लगातार बारिश के कारण शुक्रवार को फिर पहाड़ी खिसकने से यह अंतरराष्ट्रीय मार्ग बंद हो गया। इससे आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सोनौली से काठमांडो मार्ग पर नारायणगढ़, मुगलिंग, कृष्णभीर, नागढुंगा और दाउन्ने समेत पांच स्थानों पर भूस्खलन की सूचना है। कई जगह पहाड़ियों से मलबा और पत्थर सड़क पर आ गए हैं। लगातार बारिश से नए स्थानों पर भी पहाड़ी खिसकने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां सड़क खोलने तथा राहत-बचाव कार्य में जुटी हैं। नेपाल में बारिश से बाढ़, भूस्खलन, चट्टान गिरने और सड़क हादसों का खतरा बढ़ गया है। चितवन जिला प्रशासन के अनुसार धाडिंग, चितवन और आसपास के जिलों में बारिश जारी रहने की संभावना है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
नागढुंगा क्षेत्र में रोके गए वाहन
नारायणगढ़-मुगलिंग-काठमांडो सड़क खंड पर रात में सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। सड़क की खराब स्थिति के कारण काठमांडो घाटी से बाहर निकलने वाले वाहनों को नागढुंगा क्षेत्र में रोका गया है। बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे से यात्री, मालवाहक वाहनों और मोटरसाइकिल समेत सभी वाहनों पर रोक लगाई गई। यह प्रतिबंध पहले शुक्रवार सुबह पांच बजे तक था, पर अब अगली सूचना तक जारी रहेगा। चितवन के प्रमुख जिला अधिकारी गणेश अर्याल ने भूस्खलन का खतरा बढ़ने की जानकारी दी। उन्होंने सुरक्षा को देखते हुए यातायात रोकने का निर्णय बताया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
जोखिम वाले मार्गों पर यात्रा न करने की अपील
अर्याल ने कहा कि सड़क की स्थिति और मौसम का आकलन कर ही यातायात बहाल होगा। प्रशासन ने यात्रियों और वाहन चालकों से जोखिम वाले मार्गों पर यात्रा न करने की अपील की है। सुरक्षा निर्देशों का पालन करने को भी कहा गया है। प्रशासन ने लोगों से मौसम सामान्य होने तक अनावश्यक यात्रा से बचने को कहा है। मार्ग बंद होने से सोनौली सीमा के रास्ते काठमांडो जाने वाले यात्रियों और कारोबारियों की परेशानी बढ़ी है। सड़क खुलने तक उन्हें इंतजार करना पड़ सकता है।
-- -- -- -- -- -
आपातकालीन संपर्क नंबर
आपात स्थिति में संपर्क के लिए कुछ महत्वपूर्ण नंबर जारी किए गए हैं। इनमें नेपाल पुलिस - 100 और सशस्त्र पुलिस बल नेपाल - 1114 शामिल हैं। जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (डीईओसी) का नंबर 1234 है। जिला पुलिस कार्यालय, चितवन के सूचना अधिकारी का नंबर 9855013999 है। जिला सुरक्षा समिति, चितवन ने यातायात प्रतिबंध से हुई असुविधा के लिए खेद जताया है।