{"_id":"6743bb0e2c6e925fd10b6127","slug":"someone-was-found-suffering-from-eye-infection-and-someone-suffering-from-high-fever-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-136519-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: किसी की आंख में संक्रमण तो कोई तेज बुखार से पीड़ित मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: किसी की आंख में संक्रमण तो कोई तेज बुखार से पीड़ित मिला
Mon, 25 Nov 2024 05:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 25 Nov 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। आरोग्य मेले में विशेषज्ञ डाॅक्टरों की तैनाती न होने के कारण मरीजों को इलाज में परेशानी हुई। कोई आंख में संक्रमण की समस्या लेकर पहुंचा तो कोई तेज बुखार पीड़ित। दवा लेकर किसी तरह से मरीज घर चले गए। विशेषज्ञों को नहीं रहने से बेहतर इलाज नहीं हो सका।
11:35 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कृतपिपरा में डॉ. मनोज मिश्रा मरीजों का इलाज करते मिले। जबकि, फार्मासिस्ट इम्तियाज मरीजों को दवा वितरण कर रहे थे। मरीज सरिता ने बताया कि मेरे आंख में इंफेक्शन हो गया है। इसका इलाज महराजगंज में स्थित एक प्राइवेट क्लिनिक केंद्र पर करा रही थी, लेकिन आंख के परेशानी में कोई सुधार न होने पर आरोग्य मेले में इलाज के लिए गई। यहां भी विशेषज्ञ डाॅक्टर न होने के कारण इलाज कराने में परेशानी हुई।
उसने बताया कि डाॅक्टर साहब ने सलाह दी है कि जिला अस्पताल में आंख के विशेषज्ञ को दिखाइए बीमारी ठीक हो जाएगी। मरीज अनिल ने बताया कि दो दिनों से तेज बुखार की समस्या है। इसके इलाज के लिए आरोग्य मेले में गया। डाॅक्टर साहब ने बताया कि एक हफ्ते की दवा दे रहे हैं। जल्द ही आराम मिल जाएगा।
विज्ञापन
12:25 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रुदलापुर में डॉ. राजेश गुप्ता मरीजों का मरीजों का इलाज कर रहे थे। जबकि, अन्य स्टाफ मरीजों को एक-एक करके मरीजों को बुला रहे थे। मरीज देवेन्द्र कुमार ने बताया कि मेरे कान में इंफेक्शन हो गया है। सिसवा बाजार में एक प्राइवेट नर्सिंग होम में इलाज करवाया, लेकिन कोई फायदा नहीं मिला। आरोग्य मेले में डाॅक्टर ने बताया कि जिला अस्पताल में कान के स्पेशलिस्ट डॉक्टर मिलेंगे, वहां जल्द ठीक हो जाएगा।