{"_id":"620d3ac54f42f3517935a184","slug":"somebody-will-fly-a-kite-some-will-ride-a-helicopter-maharajganj-news-gkp427162885","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोई पतंग उड़ाएगा तो कोई करेगा हेलीकाप्टर की सवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोई पतंग उड़ाएगा तो कोई करेगा हेलीकाप्टर की सवारी
विज्ञापन

महराजगंज। जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में तीन मार्च को होने वाले मतदान के लिए चुनाव लड़ रहे सभी 57 उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न जारी कर दिए गए हैं। आयोग ने निर्दलियों की ओर से निर्धारित कुल 197 में से प्रत्याशियों की ओर से दिए गए विकल्प के मुताबिक चुनाव चिह्न वितरित किया है। खास यह है कि प्रमुख पार्टी के उम्मीदवार जहां पार्टी की ओर से निर्धारित चिह्न पर चुनाव लड़ेंगे, वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों में कोई पतंग उड़ाएगा तो कोई हेलीकाप्टर।
जिले के फरेंदा विधानसभा क्षेत्र में नौ, नौतनवां विधानसभा क्षेत्र में दस, सिसवा विधानसभा क्षेत्र व सदर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में 12-12 तथा पनियरा विधानसभा क्षेत्र में कुल 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सभी प्रमुख पार्टियों के उम्मीदवारों को तो पार्टी की ओर से निर्धारित किए गए चुनाव चिह्न का वितरण किया गया है लेकिन निर्दलीय प्रत्याशियों में कोई पतंग उड़ाएगा तो कोई हेलीकाप्टर। कोई केतली के सहारे चुनाव में जुटेगा तो कोई बाल्टी के भरोसे मतदाताओं का भरोसा जीतने की कोशिश करेगा। निर्दलीय प्रत्याशियों को गन्ना किसान, छड़ी, पानी का जहाज, चारपाई, त्रिभुज, अंगूर, कोट, थाली, ऑटो रिक्शा, गैस सिलिंडर, टेलीविजन, आलमारी, माचिस की डिब्बी, आदमी व पालयुक्त नौका, कैमरा व कप प्लेट प्रतीक चिह्न का वितरण किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचन लड़ने वाले सभी 57 प्रत्याशियों को प्रतीक चिह्न का आवंटन कर दिया गया है।